😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
CUET UG Result 2022 Know What to Do for CUET Admission Process How to Choose Universities
{"_id":"63245d0394a09c561f51ebf0","slug":"cuet-ug-result-2022-know-what-to-do-for-cuet-admission-process-how-to-choose-universities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CUET UG Result 2022: सीयूईटी का रिजल्ट तो जारी हो गया, जानें अब आगे क्या-क्या होगा और आपको क्या करना है?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CUET UG Result 2022: सीयूईटी का रिजल्ट तो जारी हो गया, जानें अब आगे क्या-क्या होगा और आपको क्या करना है?
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 16 Sep 2022 04:54 PM IST
सार
CUET UG Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित परीक्षा के परिणाम के आधार पर दाखिले के लिए उम्मीदवारों की पसंदीदा यूनिवर्सिटी में डीयू, जेएनयू, जामिया, बीएचयू, इलाहाबाद विश्वविद्यालय सहित देश भर के केंद्रीय और प्रमुख राज्य विश्वविद्यालय आदि टॉप पर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
CUET UG Result 2022: देश भर के 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य 46 विश्वविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रमों में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम के परिणाम घोषित होने के बाद जारी एनटीए की ओर से स्कोर कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। अब अगले छह सप्ताह के अंदर पूरी विभिन्न विश्वविद्यालयों की ओर से सत्र 2022-23 के लिए दाखिला प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
2022-23 का नया सत्र अक्तूबर के अंत तक या नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित परीक्षा के परिणाम के आधार पर दाखिले के लिए उम्मीदवारों की पसंदीदा यूनिवर्सिटी में डीयू, जेएनयू, जामिया, बीएचयू, इलाहाबाद विश्वविद्यालय सहित देश भर के केंद्रीय और प्रमुख राज्य विश्वविद्यालय आदि टॉप पर हैं।
2 of 4
CUET UG 2022 Admission
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
CUET UG Result DU और JNU जारी करेंगे केंद्रीकृत कट ऑफ
डीयू (DU) की ओर से कॉलेज वाइज अलग कट ऑफ लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। बल्कि एक केंद्रीकृत सूची जारी की जाएगी। जिसके आधार पर डीयू के कॉलेज आवंटित होंगे। इसी आधार पर जेएनयू (JNU), एएमयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, बीएचयू और इलाहाबाद विश्वविद्यालय आदि यूनिवर्सिटी के लिए भी होगा। सभी विश्वविद्यालयों को सीयूईटी स्कोर का एक्सेस नेशनल टेस्टिंग के पोर्टल से दे दिए गए हैं।
CUET UG विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन दाखिला पंजीकरण शुरू
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) एनटीए स्कोर के आधार पर छात्र विश्वविद्यालय के यूजी पाठ्यक्रम और अपनी पसंद के विषय के लिए आवेदन कर सकेंगे और अधिकांश विश्वविद्यालयों द्वारा प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) आदि ने सत्र 2022-23 के लिए UG प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया है और पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू होने के बाद, विभिन्न चरणों में उपलब्ध सीटों के लिए काउंसलिंग के लिए लगभग पांच से सात सप्ताह का समय लगना तय है। इसलिए 2022-23 का अकादमिक सत्र अक्तूबर के अंत तक या नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यूजीसी के चेयरमैन
- फोटो : अमर उजाला
CUET UG Result नॉर्मलाइजेशन पर UGC प्रमुख की सफाई
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि प्रत्येक विषय के लिए CUET स्कोर का नॉर्मलाइजेशन अलग-अलग किया गया है, जिसके लिए परीक्षा कई पालियों में आयोजित की गई थी। सीयूईटी-यूजी के विपरीत, अन्य प्रवेश परीक्षाएं कम विषयों तक सीमित हैं। इसलिए CUET स्कोर छात्रों को समान अवसर प्रदान करने के लिए नॉर्मलाइजेशन किया गया, क्योंकि उन्होंने अलग-अलग दिनों में एक ही विषय में परीक्षा लिखी थी। विश्वविद्यालयों द्वारा नॉर्मलाइजेशन एनटीए स्कोर का उपयोग कर के रैंक सूची तैयार की जाएगी, न कि पर्सेंटाइल के आधार पर। सीयूईटी यूजी 2022 में एनटीए स्कोर वाले उम्मीदवार अपनी पसंद के विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X