😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Hindi Diwas 2022 from doanald trump netanyahu to barack obama who used hindi in their speeches
{"_id":"6320d669568ee931f62c4828","slug":"hindi-diwas-2022-from-doanald-trump-netanyahu-to-barack-obama-who-used-hindi-in-their-speeches","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hindi Diwas 2022: ट्रंप से लेकर मॉरिसन और नेतन्याहू तक, इन नेताओं ने भाषणों में खूब किया हिंदी का इस्तेमाल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Hindi Diwas 2022: ट्रंप से लेकर मॉरिसन और नेतन्याहू तक, इन नेताओं ने भाषणों में खूब किया हिंदी का इस्तेमाल
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 14 Sep 2022 08:17 AM IST
सार
अनेक मौके पर दुनिया के कई बड़े नेताओं ने भी अपने मंच और विभिन्न माध्यमों से हिंदी का काफी प्रयोग किया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ नेताओं के बारे में....
विज्ञापन
1 of 7
Hindi Diwas 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
14 सितंबर, 2022 की तारीख को हमारा देश हिंदी दिवस के रूप में मनाता है। 1946 को 14 सितंबर के दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। फिर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने 14 सितंबर के दिन को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया। हिंदी प्रमुख रूप से भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा तो है ही लेकिन मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो और नेपाल जैसे देशों में भी हिंदी का काफी प्रचलन है। अनेक मौके पर दुनिया के कई बड़े नेताओं ने भी अपने मंच और विभिन्न माध्यमों से हिंदी का काफी प्रयोग किया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ नेताओं के बारे में....
2 of 7
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
साल 2016 में राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार कर रहे डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के स्लोगन- अबकी बार मोदी सरकार से मिलता जुलता 'अबकी बार ट्रंप सरकार' स्लोगन दिया था। इसके अलावा साल 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की यात्रा की थी। इस दौरान 24 फरवरी को डोनाल्ड ट्रंप ने गुजरात में एक विशाल सभा 'नमस्ते ट्रंप' को संबोधित किया था। यहां भी ट्रंप कई हिंदी शब्दों का इस्तेमाल किया था। हाल ही में एक वायरल वीडियो में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति "भारत और अमेरिका सबसे अच्छे दोस्त। कहते दिखाई दे रहे हैं।
3 of 7
डेविड कैमरन
- फोटो : Reuters
ब्रिटेन के पूर्व पीएम डेविड कैमरन
साल 2015 में पीएम मोदी ने ब्रिटेन की यात्रा की थी और लंदन के वेम्बली स्टेडियम में सभा को संबोधित किया था। इस दौरान तत्कालीन ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन ने पीएम मोदी का परिचय हिंदी में कराया था। उन्होंने भाषण की शुरुआत नमस्ते वेम्बली से की थी और कहा था कि अच्छे दिन आने वाले हैं और अच्छे दिन जरूर आएंगे। इसके अलावा अपने चुनाव प्रचार में भी वह- फिर एक बार कैमरन सरकार का नारा देते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Scott Morrison
- फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम स्कॉट मॉरीसन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम स्कॉट मॉरीसन को भारत से काफी लगाव है। अनेक मौके पर मॉरीसन हिंदी बोलते दिखाई देते हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई बार हिंदी में संदेश देते हैं। होली के त्योहार में भी उन्होंने हिंदी में- होली की शुभकामनाएं बोलकर लोगों को बधाई संदेश दिया था। इसके अलावा भी पीएम मोदी के साथ वह कई बार हिंदी का प्रयोग करते देखे गए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : Social Media
इस्राइल के पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
भारत और इस्राइल वर्तमान में दुनिया के सबसे बेहतर मित्र देशों में से एक हैं। इस्राइल के पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को भी भारत से खास लगाव है। पीएम मोदी जब 2015 में अपने ऐतिहासिक दौरे पर इस्राइल गए थे तो वहां के तत्कालीन पीएम नेतन्याहू ने पीएम मोदी का स्वागत हिंदी में किया था। उन्होंने कहा- स्वागत है मेरे दोस्त। इसके अलावा भी नेतन्याहू कई मौके पर हिंदी में ट्वीट करते नजर आते रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X