फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

IAS के इंटरव्यू में पूछा गया था 'पद्मावत' से जुड़ा ये सवाल, दिमाग लगाना होगा मुश्किल

Tue, 03 Jul 2018 04:10 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone film padmaavat questions in upsc interview

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू राउंड काफी अहम होता है। आखिरी चरण में डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ) आपके बारे में बहुत कुछ बता देता है। इसमें आपके एकेडमिक, पर्सनल बैकग्राउंड, पसंद, नापसंद, हॉबी और ओवरऑल पर्सनालिटी से जुड़ी जानकारी होती है। इंटरव्यू के दौरान इसकी एक कॉपी सभी पैनलिस्ट के पास भी होती है। इंटरव्यू में अधिकांश सवाल आपके द्वारा डीएएफ में दी गई जानकारी से ही पूछे जाते हैं। 

deepika padukone film padmaavat questions in upsc interview

ऐसे ही एक सिविल सेवा परीक्षा इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार से दीपिका पादुकोण से जुड़ा हुआ सवाल पूछा गया था। ये इंटरव्यू था उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले सूरज कुमार का, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2017 में 117वीं रैंक हासिल की। अपने डीएएफ में सूरज ने लिखा था कि उन्हें फिल्में देखने का शौक है। सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू में उनसे इसी हॉबी से जुड़ा एक सवाल पूछ लिया गया। 

deepika padukone film padmaavat questions in upsc interview

सूरज ने बताया कि उनसे पूछा गया- 'आपने आखिरी फिल्म कौन सी देखी थी?' मैंने उत्तर दिया- 'पद्मावत'। तो मुझसे पूछा गया कि आपको 'पद्मावत' मूवी कैसी लगी? मैंने उत्तर दिया कि फिल्म के टेक्निकल पार्ट, कॉस्ट्यूम, सेट्स डिजाइन, विजुअल बहुत शानदार और उम्दा थे लेकिन कहानी थोड़ी और कसी हुई हो सकती थी। आगे मुझसे पूछा गया कि फिल्म की कहानी में क्या दिक्कत थी?

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone film padmaavat questions in upsc interview

सूरज ने आगे बताया कि मैंने उत्तर दिया इस फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों का ख्याल नहीं रखा गया। ये मलिक मोहम्मद जायसी द्वारा लिखित पद्मावत से अलग थी और फिर जब ऐतिहासिक तथ्यों को सही तरीके से नहीं दिखाया गया है तो नाम यूज नहीं करना चाहिए था। नाम कोई दूसरा रखा जा सकता था। कहानी सबको पता थी, बस इसे लंबा खींच दिया गया। 

विज्ञापन
deepika padukone film padmaavat questions in upsc interview

अपने इस उत्तर को पॉजिटिव नोट के साथ खत्म करते हुए सूरज ने अंत में कहा- इस फिल्म में आर्ट और डिजाइन का काम काफी अच्छा था। बता दें कि सूरज ने मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके पहले इनका चयन सहायक कमांडेंट के पद पर हुआ था और 7 मई को कार्यभार ग्रहण करना था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed