फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कौन थे दिल्ली की राजनीति के मुगल-ए-आजम, किसे कहा जाता था 'दिल्ली का शेर'

Tue, 21 Jan 2020 05:08 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 21 Jan 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020, brahm prakash, cm of delhi, mughal e azam, madan lal khurana, delhi ka sher

ऐसा कहा जाता है कि अगर आप सार्वजनिक जीवन में पैर रख दें तो फिर आपका काम, नाम, परिवार, दोस्त या छुट्टियां कुछ भी निजी नहीं रह जाता। अगर वो सार्वजनिक क्षेत्र राजनीति हो तो ये बात और भी पुख्ता हो जाती है। दिल्ली चुनावों की घोषणा हो चुकी है, नामांकन का दौर जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे।



इस बीच हम आपको बातएंगे दिल्ली की ऐसी दो राजनीतिक शख्सियतों के बारे में जिन्हें दिल्ली ने खूब प्यार तो दिया ही, साथ में एक उपाधि भी दी। क्या है ये उपाधि और कौन हैं वो दो शख्सियतें? आइए जानते हैं...

चौधरी ब्रह्म प्रकाश

delhi election 2020, brahm prakash, cm of delhi, mughal e azam, madan lal khurana, delhi ka sher
  • चौधरी ब्रह्म प्रकाश केवल 33 साल की उम्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए थे। उस समय के सबसे युवा मुख्यमंत्री थे।
  • चौधरी जनता के बीच काफी चर्चा में रहते थे। जनता के बीच ज्यादा समय बिताने के लिए वो आम लोगों की तरह सरकारी बसों में सफर किया करते थे।
  • उन्हें पढ़ने-लिखने का बहुत शौक था। वे लगभग हर दूसरे दिन दिल्ली के कनॉट प्लेस से कोई किताब जरूर लिया करते थे।
delhi election 2020, brahm prakash, cm of delhi, mughal e azam, madan lal khurana, delhi ka sher
  • उन्होंने कभी अपनी जाति को नाम के साथ नहीं जोड़ा।
  • राष्ट्र के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उनके सम्मान में 11 अगस्त 2001 को स्मारक डाक टिकट जारी किया गया था।
  • इतिहासकार आरवी स्मिथ के अनुसार चौधरी ब्रह्म प्रकाश का जन्म केन्या में हुआ था और 16 साल की उम्र में माता-पिता के साथ वे दिल्ली आ गए थे।
  • दिल्ली की राजनीति में चौधरी ब्रह्म प्रकाश को 'मुगल-ए-आजम' के नाम से भी जाना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदन लाल खुराना

delhi election 2020, brahm prakash, cm of delhi, mughal e azam, madan lal khurana, delhi ka sher
  • मदन लाल खुराना का जन्म अविभाजित भारत के ल्याल्लपुर (वर्तमान फैसलाबाद) में हुआ।
  • विभाजन के समय उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा, जिसके बाद वे नई दिल्ली के कीर्ति नगर के शरणार्थी शिविर में रहे।
  • मदनलाल खुराना उन चुनिंदा नेताओं में शामिल थे जो भाजपा के गठन से पहले से ही संघ परिवार से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
delhi election 2020, brahm prakash, cm of delhi, mughal e azam, madan lal khurana, delhi ka sher
  • वे साल 1965 से 1967 तक जनसंघ के महासचिव रहे और दिल्ली में जनसंघ के चर्चित चेहरों में से एक रहे।
  • मदन लाल खुराना के राजनीतिक कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 1990 के दशक में वे भाजपा की दिल्ली इकाई का चेहरा थे।
  • साल 2013 में उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ जिस कारण वे सक्रिय राजनीति से दूर हो गए। 24 अक्तूबर 2014 को उनका निधन हो गया। कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें 'दिल्ली का शेर' भी कहा जाता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed