लीक से हटकर कुछ करने की तमन्ना कई लोगों में होती है। मगर हिम्मत जुटाना आसान नहीं होता। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां काम करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, इन क्षेत्रों में अवसरों की कमी नहीं होती है। दरअसल, ऐसे सपने हर कोई नहीं देखता। जो देखते हैं उसे हासिल करने के लिए किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे ही क्षेत्र से हम आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं। जहां काम करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति और हिम्मत की जरूरत होती है।
कुछ कर गुजरने की है चाह तो.. इस क्षेत्र में बना सकते हैं करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतारोहण : आकर्षक पर मुश्किल लक्ष्य
पहाड़ों की ऊंची चोटियां देखने में जितनी आकर्षक लगती हैं, यहां चढ़ना उतना ही मुश्किल है। भारत में कई ऐसे पर्वतारोही हैं जिन्होंने पूरी दुनिया में नाम कमाया है। नोएडा के अर्जुन बाजपेयी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में कंचनजंघा फतह कर अर्जुन ने नया कीर्तिमान रचा है। अगर आप भी इनकी तरह पर्वतों के शिखर पर मंजिल बनना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत के लिए तैयार हो जाएं। बाकायदा आपको इसकी ट्रेनिंग लेनी होगी। इस क्षेत्र में रुचि होने पर आप छोटे कैंप या प्रोफेशनल गाइड की मदद से शुरुआत कर सकते हैं। बेहद खतरनाक होने के साथ साथ यह काफी महंगा विकल्प भी है। दरअसल, पर्वत की चढ़ाई के वक्त आपको लाइफ जैकेट, आक्सीजन मास्क जैसे कई उपकरणों की जरूरत होगी। जितनी कम उम्र से तैयारी शुरू करेंगे उतना ही अच्छा होगा, क्योंकि बड़े लक्ष्य तक पहुंचने में कई बार सालों लग जाते हैं।
बचपन में कई बार कागज के जहाज उड़ाए होंगे। हकीकत में विमान उड़ाना बच्चों का खेल नहीं है। इस क्षेत्र में सख्त प्रशिक्षण की जरूरत होती है जिसे पूरा करना आसान नहीं है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में होने वाली परीक्षाओं को पास करने का प्रतिशत बहुत कम रहता है। भारत सरकार द्वारा लिखित परीक्षाओं के जरिये भर्तियां होती हैं। साथ ही शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण भी होता है। जोकि अन्य नौकरियों में होने वाले स्वास्थ्य परीक्षण से कई गुना ज्यादा सख्त होते हैं। दरअसल, इनका काम और लोगों की अपेक्षा ज्यादा संवेदनशील एवं चुनौतीपूर्ण है।
जंगलों की एक अलग दुनिया है। हमारी दुनिया से अलग जीवों की दुनिया जितनी रोमांचक है, उसे करीब से देखना उतना ही खतरनाक है। यदि आपको जंगली जीवों के जीवन में दिलचस्पी है तो इस क्षेत्र में भी संभावनाओं की कमी नहीं है। मगर आपको उचित ट्रेनिंग और दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत होगी। इस क्षेत्र में स्नातक और डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट जैसे कोर्स किए जा सकते हैं। आईआईपी एकेडमी नोएडा के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश गोयल के अनुसार, फ्री लांसर, फैकल्टी, रिसर्च, प्रदर्शनी आदि विकल्पों के जरिये कॅरियर को नया मुकाम दे सकते हैं। कोर्स के दौरान इस क्षेत्र में रुझान रखने वाले छात्रों को स्पेशलाइजेशन के जरिये वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी की बारीकियां समझाते हैं।
इंटेलिजेंस एजेंसियां
आपने टाइगर जिंदा है, एजेंट विनोद जैसी फिल्मों में स्पाई के किरदार तो देखे ही होंगे। लेकिन असल जिंदगी में स्पाई बनना इन किरदारों से भी कहीं मुश्किल है। क्योंकि यह वह क्षेत्र हैं जहां आप रोज नए चैलेंजों से तो जूझते ही हैं, साथ ही अपनी पहचान छुपाए रखना और बिना किसी लाभ के सिर्फ एक मकसद के लिए जीवन को खतरे में डालना सबके बस की बात नहीं है। भारत में आईबी, सीबीआई, रॉ जैसी एजेंसियां अलग-अलग माध्यम से विभिन्न भर्तियां करती हैं। आवश्यक योग्यता और चयन प्रक्रिया अलग-अलग होती है। हालांकि तेज दिमाग और हिम्मत इस क्षेत्र की पहली प्राथमिकता है।
कमेंट
कमेंट X