फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

FIR को लेकर ये हैं आपके अधिकार, इन नियमों को जानने के बाद नहीं खाएंगे धोखा

Tue, 17 Jul 2018 03:46 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
fir know all about what is your and police power

पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए हम अक्सर FIR यानी फर्स्ट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट के बारे में सुनते हैं। हिंदी में एफआईआर को प्राथमिकी कहते हैं। अपराध के लिए पुलिस के पास कार्रवाई करने के लिए जो सूचना हम दर्ज कराते हैं उसे प्रथम सूचना रिपोर्ट या प्राथमिकी कहते हैं।

fir know all about what is your and police power

एफआईआर में पुलिस आरोपी को वारंट के बिना गिरफ्तार कर सकती है। यह केवल संज्ञेय अपराधों जैसे हत्या, रेप, चोरी, हमला आदि में दर्ज की जाती है। जबकि असंज्ञेय अपराध में पुलिस के पास किसी को वारंट के बिना गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं होता है। ऐसे केस को पहले ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पास भेजना होता है। ऐसे ही मामलों में एनसीआर (नॉन कॉग्निजेबल रिपोर्ट) दर्ज की जाती है। अगर आपका कोई सामान चोरी हो गया है तो एफआईआर दर्ज की जाएग, जबकि अगर वह खो गई है तो एनएसीआर दर्ज होगी।

fir know all about what is your and police power

एफआईआर के बाद दोषी को सजा दिलाने के लिए पुलिस कार्रवाई शुरू करती है। आपकी चोरी हुई किसी चीज के दुरुपयोग होने का खतरा होता है ऐसे में आप अपराध में फंस सकते हैं जो आपने किया ही नहीं है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए एफआईआर जरूर दर्ज करानी चाहिए। घटना के तुरंत बाद एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। देरी होने पर स्पष्ट कारण भी देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
fir know all about what is your and police power

एफआईआर घटनास्थल से पास के थाने में दर्ज होनी चाहिए लेकिन आपातकाल की स्थिति में यह किसी भी थाने में दर्ज कराई जा सकती है। जिसे बाद में संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है। एफआईआर दर्ज कराने के लिए खुद भी जाने की जरुरत नहीं है इसके लिए घटना का चश्मदीद या कोई रिश्तेदार भी करा सकता है या फिर फोन कॉल या ई-मेल के आधार पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन
fir know all about what is your and police power

एफआईआर होने के बाद शिकायतकर्ता को इसकी मुफ्त में कॉपी जरूर लेनी चाहिए। एफआईआर में लिखा क्राइम नंबर आगे भविष्य में काम आ सकता है। एफआईआर की कॉपी पर थाने की मुहर और पुलिस अधिकारी के हस्ताक्षर चेक कर लें। इसके बाद पुलिस मामले की जांच करती है। अगर पुलिस को लगता है कि केस में कोई साक्ष्य नहीं है तो इसे बंद किया जा सकता है लेकिन ऐसा करने पर इसकी सूचना शिकायतकर्ता को देनी होती है और अगर सबूत हैं तो मामले में चार्जशीट दाखिल कर कोर्ट में ट्रायल शुरू किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed