{"_id":"5b3db37e4f1c1b84468b4b08","slug":"how-to-blogspot-look-life-a-website-here-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्री में अपने ब्लॉग को ऐसे दें वेबसाइट जैसा लुक, बस करने होंगे ये 3 काम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
फ्री में अपने ब्लॉग को ऐसे दें वेबसाइट जैसा लुक, बस करने होंगे ये 3 काम
Thu, 05 Jul 2018 11:34 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया के दौर में अपने विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए फेसबुक, ट्विटर जैसे कई माध्यम हैं। बहुत से यूजर अपनी बात कहने के लिए वेबसाइट बनाना चाहते हैं लेकिन खर्चे की वजह से वो वेबसाइट की जगह खुद का ब्लॉग बनाना पसंद करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ब्लॉग को एक वेबसाइट जैसा लुक दिया जा सकता है।
2 of 7
दुनियाभर में करीब 1.2 करोड़ लोग अलग-अलग ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। वेबसाइट जैसा लुक देने से दूसरे यूजर का आकर्षण बढ़ जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे अपने ब्लॉगस्पॉट को आकर्षक बनाएं।
3 of 7
1. ब्लॉग पर लगाएं मेनू बार
सबसे पहले यूजर सेटिंग में बदलाव कर अपने ब्लॉग में मेन्यू और कैटेगरी जैसा विकल्प प्राप्त कर सकते हैं और अपने ब्लॉग को वेबसाइट जैसा लुक दे सकते हैं। वेबसाइट में 'होम', 'अबाउट मी', 'कॉन्टैक्ट अस', 'इंडिया', 'वर्ल्ड' आदि को जिस स्थान पर लगाया जाता है उसे मेन्यू बार कहते हैं। हालांकि शुरुआत में लोगों के लिए ब्लॉगर पर मेन्यू बार बनाना आसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सबसे पहले www.blogger.com/home पर जाएं। यहां अपना वो ब्लॉग चुनें जहां मेन्यू लगाना है। ब्लॉग के डैशबोर्ड में नीचे की तरफ लेआउट का विकल्प दिखाई देगा। यहां जाने के बाद ब्लॉग पोस्ट के ऊपर ‘एड ए गैजेट’ के विकल्प पर क्लिक करें। यहां जाने के बाद कई गैजेट जोड़ने का विकल्प आएगा। इनमें से Pages का गैजेट चुन लें। मेन्यू बार में अपनी पसंद की कैटेगरी के टाइटल और उन पर क्लिक करते ही उसके लिंक पर जाने के लिए Pages के गैजेट में बदलाव करना होगा।
विज्ञापन
5 of 7
इस गैजेट को सिलेक्ट करते ही ‘होम’ के ऊपर दिए गए ‘एड एक्सटरनल लिंक’ के विकल्प पर जाएं। यहां अपने उन लेबल के लिंक को पेस्ट कर दें, जिनकी कैटेगरी मेन्यू बार में बनाना चाहते हैं। इस लिंक के ऊपर इसका टाइटल या नाम लिखने का विकल्प भी मौजूद होता है। इसे सेव करने के बाद ब्लॉग में आपका मेन्यू बार दिखने लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X