भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT - Indian Institute of Technology) अन्य कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी खास कोर्स का मौका दे रहा है। यानी वो विद्यार्थी जो आईआईटी नहीं, किसी साधारण संस्थान से भी पढ़ाई कर रहे हैं, उनके पास आईआईटीयन (IITian) कहलाने और देश के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान से सीखने का मौका है।
दूसरे कॉलेजों के छात्रों के लिए IIT में खास कोर्स का मौका, स्टाइपेंड भी मिलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस विशेष कोर्स के लिए आईआईटी मद्रास (IIT Madras) ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना भी जारी की है। इस पाठ्यक्रम का नाम है - समय फेलोशिप प्रोग्राम (Summer Fellowship Programme 2020)।
कैसा होगा पाठ्यक्रम
यह फेलोशिप प्रोग्राम दो महीने का होगा। इस पाठ्यक्रम को इंजीनियरिंग, प्रबंधन, विज्ञान व मानविकी संकायों में उच्च गुणवत्ता के शोध के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
इसमें दाखिला पाने वाले अभ्यर्थियों को 6 हजार रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
आईआईटी मद्रास के इस फेलोशिप प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी इसके लिए 29 फरवरी 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाने हैं। इसके लिए आप आईआईटी मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। वेबसाइट का सीधा लिंक आगे दिया जा रहा है।
इन विभागों में चलाया जाएगा फेलोशिप प्रोग्राम
- इंजीनियरिंग विभागों में
- एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
- आप्लायड मैकेनिक्स
- बायो टोक्नोलॉजी
- केमिकल इंजीनियरिंग
- सिविल इंजीनियरिंग
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
- इंजीनियरिंग डिजाइन
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- मेटलर्जिकल एंड मैटीरियल्स इंजीनियरिंग
- ओशन इंजीनियरिंग
कमेंट
कमेंट X