आपने अक्सर सुना होगा कि कुछ इलाकों को लेकर दो देशों के बीच विवाद है, पर क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि कोई देश दो महाद्वीपों पर बसा है? आज हम आपको बताएंगे ऐसे देशों के बारे में जिनकी सीमा दो महाद्वीपों तक फैली हुई है। उदाहरण के लिए ऐसा सबसे बड़ा देश है रूस, यह दो महाद्वीपों एशिया और यूरोप में फैला हुआ है। रुस की अधिकतर क्षेत्रफल एशिया में आता है, जबकि राजधानी मॉस्को यूरोप में स्थित है। ऐसे बाकि देशों के बारे में जानने के लिए अगली स्लाइड देखें।
दो-दो महाद्वीपों में फैले हैं दुनिया के ये छह देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉर्जिया का कुछ हिस्सा पूर्वी यूरोप और कुछ हिस्सा एशिया में स्थित है। साल 1991 तक यह सोवियत समाजवादी गणतंत्र के रूप में सोवियत संघ के 15 गणतंत्रों में से एक था। जॉर्जिया की सीमा उत्तर में रूस से, पूर्व में अजरबैजान से और दक्षिण में आर्मीनिया तथा तुर्की से मिलती है। जॉर्जिया का भी थोड़ा सा हिस्सा कॉकेशस की पहाड़ियों में पड़ता है। इन पहाड़ियों के एक तरफ का हिस्सा एशिया में है और दूसरी तरफ का हिस्सा यूरोप में है। हालांकि जॉर्जिया का अधिकतर हिस्सा एशिया में ही है और इसे एशियाई देश ही माना जाता है।
इंडोनेशिया गणराज्य दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित हजारों द्वीपों का समूह है। यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। इंडोनेशिया भी एक से ज्यादा महाद्वीपों में फैला हुआ है। इंडोनेशिया का अधिकांश भाग एशिया में है, लेकिन एक बड़ा द्वीप पापुआ ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में आता है। पापुआ द्वीप पर पापुआ न्यू गिनी देश भी मौजूद है।
मिस्त्र दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, यह भी दो महाद्वीपों के बीच बसा है। मिस्र का अधिकतर हिस्सा अफ्रीका में पड़ता है, लेकिन मिस्र का शहर सिनाई और एक छोटा हिस्सा एशिया में है। यही वो हिस्सा है जहां उसकी सीमा इजराइल से लगती है और जहां स्वेज नहर निकलती है। इसका क्षेत्रफल 1010000 वर्ग किलोमीटर है और इसके उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्वोत्तर में गाजा पट्टी और इस्राइल, पूर्व में लाल सागर, दक्षिण में सूडान और पश्चिम में लीबिया स्थित है।
कजाकिस्तान यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश है। एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ यह देश पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। साल 1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरांत इसने सबसे अंत में खुद को स्वतंत्र घोषित किया। सोवियत संघ से अलग हुआ देश कजाकिस्तान का अधिकांश हिस्सा एशिया में है, लेकिन इसका पश्चिमी हिस्से का एक सिरा भौगलिक रूप से यूरोप का हिस्सा है। ये हिस्सा कैस्पियन सागर के पास में है।
ये भी पढ़ें : NASA ने सुनाई सूर्य की असली आवाज, आप यहां सुनें
कमेंट
कमेंट X