इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी बरेली के मेन ऑडिटोरियम में नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई विशेष मेहमानों के साथ यूनिवर्सिटी के फैकल्टी मेंबर्स समेत नॉन टीचिंग स्टाफ भी मौजूद थे। इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन सोनल गौतम भी उपस्थित रहीं। पैट्रन केके गौतम की शुभकामनाओं और निर्देशन के साथ प्रोग्राम की शुरुआत की गई।
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में नए छात्रों के लिए आयोजित किया गया ओरिएंटेशन प्रोग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर जगदीश राय ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद प्रो वाइस चांसलर ने नए छात्रों को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी की संस्कृति और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रार, डीन इंजीनियरिंग, डीन मैनेजमेंट और डीन स्टूडेंट वैनफेयर ने नए छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर अजय इंडियन ने इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के अनुशासन के बारे में नए छात्रों को जानकारी दी।
नए छात्रों को अभिरुचि क्लब के बारे में भी बताया
गया, जिसके तहत छात्रों के व्यक्तित्व को और निखारा जाता है। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में 'अभिरुचि' के तरह कई क्लब हैं, जिनमें छात्र हिस्सा लेकर पढ़ाई से अलग अपने टैलेंट को और निखार सकते हैं। 'अभिरुचि' की ओर से इस कार्यक्रम में डांस भी पेश किया गया, जिसे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बेहद पसंद किया।ओरिएंटेशन प्रोग्राम में नए छात्रों का सीआरसी, लाइब्रेरी, स्टोर, मैस, रिकॉर्ड रूम, ईआरपी और कम्प्यूटर लैब के हेड से भी परिचय कराया गया। ये सभी छात्रों के लिए बेहद अहम हैं, ऐसे में उनका इन सभी विभागों के हेड से जान-पहचान होना बेहद जरूरी है।
इसके साथ ही कार्यक्रम में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल एसोसिएशन के बारे में छात्रों को वीडियो के जरिए जानकारी दी गई। वीडियो में नए छात्रों को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम के बारे में काफी अच्छी जानकारी छात्रों को मिली। ओरिएंटेशन प्रोग्राम के अंत में पहले छात्रों को रजिस्ट्रार ने शपथ दिलाई, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। पूरे ओरिएंटेशन प्रोग्राम की एंकरिंग डॉक्टर रूबिना वर्मा ने की। कार्यक्रम पूरा होने के बाद सभी नए छात्रों को उनके शिक्षकों के पास भेजा गया। इसके बाद अनाधिकारिक सेशन में नए छात्रों को शिक्षकों ने कई अहम जानकारियां दीं।
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के बारे में कुछ अहम बातें
उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में स्थित इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी का नाम नॉर्थ इंडिया के सबसे तेजी के साथ उभरते संस्थानों में शुमार किया जाता है। वर्ष 1998 में जब यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई तब यहां सिर्फ मैनेजमेंट कोर्स था, लेकिन आज इन्वर्टिस के 9 अलग संस्थान हैं, जिनमें 6000 से ज्यादा छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आज इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में कई कोर्स कराए जाते हैं, जिनमें एडमिशन के लिए हर साल बड़ी संख्या में छात्र एप्लाई करते हैं। इन्वर्टिस के साथ हजारों छात्रों की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। जाहिर है ऐसे में संस्थान की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी को भी इस बात का एहसास है कि उसे न केवल छात्रों को बेहतर शिक्षा देनी बल्कि उन्हें अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना भी संस्थान की अहम जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के बरेली कैंपस में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रमदान और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Advertorial
कमेंट
कमेंट X