Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Jharkhand Board Result 2022 Soon on the Official Website Check How to Download Scorecard
{"_id":"627766e7e71f1b5740686089","slug":"jharkhand-board-result-2022-soon-on-the-official-website-check-how-to-download-scorecard","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Board Result 2022: कब जारी होंगे झारखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम, कैसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Jharkhand Board Result 2022: कब जारी होंगे झारखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम, कैसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 08 May 2022 12:27 PM IST
सार
Jharkhand Board Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से भी राज्य में कक्षा दसवीं और बाहरवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का सफल आयोजन करा लिया गया है। अब बड़ी संख्या में छात्र अपने परीक्षा परिणाम का इतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Jharkhand Board Result 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Jharkhand Board Result 2022: देश के विभिन्न बोर्ड वर्तमान में या तो बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करा रहे हैं या फिर परीक्षा को संपन्न करा चुके हैं। बिहार बोर्ड और मध्यप्रदेश बोर्ड ने तो परीक्षा का आयोजन करा कर परिणामों की भी घोषणा कर दी है। कोरोना महामारी के शिक्षा क्षेत्र पर प्रकोप के बाद इतने बड़े स्तर पर परीक्षा का आयोजन कराना काबिले तारीफ कार्य है। इस दौरान झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से भी राज्य में कक्षा दसवीं और बाहरवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का सफल आयोजन करा लिया गया है। अब बड़ी संख्या में छात्र अपने परीक्षा परिणाम का इतजार कर रहे हैं।
2 of 4
Jharkhand Board Result 2022
- फोटो : Social Media
Jharkhand Board Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से 10वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक किया गया था। वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से लेकर 25 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। राज्य में कोरोना महामारी के मामलों के बाद बोर्ड परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 6 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। इनके लिए 1,936 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। परीक्षा के बाद से ही छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
3 of 4
Jharkhand Board Result 2022
- फोटो : Amar Ujala
Jharkhand Board Result 2022: कब तक आएंगे परिणाम?
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। खबरों के मुताबिक परिणाम मई के आखिरी हफ्ते तक जारी किए जा सकते हैं। छात्र परिणाम जारी होने के बाद झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम और स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। बोर्ड ने अब तक परीक्षा परिणाम के तारीखों का एलान नहीं किया है। छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Jharkhand Board Result 2022
- फोटो : Amar Ujala
Jharkhand Board Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
सबसे पहले छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
अब यहां दसवीं या बारहवीं के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें।
अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्कोरकार्ड को चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।