सब्सक्राइब करें

केईए यूजीसीईटी 2021: आवेदन का आखिरी मौका आज, शाम से खुलेगी करेक्शन विंडो, यहां है सीधा लिंक

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 20 Jul 2021 03:48 PM IST
सार

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) ने कर्नाटक यूजीसीईटी 2021 के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब 20 जुलाई की शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ आवेदन फॉर्म में रहीं गलतियों और त्रुटियों को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो भी 20 जुलाई की शाम को शुरू कर दी जाएगी।  

विज्ञापन
Karnataka KEA UGCET 2021 Application deadline extended, correction window to open on July 20 Direct Link Here 
एडमिशन 2021 - फोटो : PTI

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) ने कर्नाटक यूजीसीईटी 2021 के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब 20 जुलाई की शाम तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विंडो मंगलवार शाम, छह बजे बंद हो जाएगी। इसके साथ आवेदन फॉर्म में रहीं गलतियों और त्रुटियों को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो भी 20 जुलाई की शाम को शुरू कर दी जाएगी।  


हालांकि, कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) की ओर से परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा 28 से 30 अगस्त, 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। केसीईटी के बारे में अधिक जानकारी चाहने वाले छात्र इस पूरी खबर को पढ़ लें साथ ही वे दिए गए लिंक के जरिये केईए की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर भी जा सकते हैं। कर्नाटक यूजीसीईटी आवेदन के लिए लिंक और आवेदन करने के चरण भी यहां बताए गए हैं। 

Trending Videos
Karnataka KEA UGCET 2021 Application deadline extended, correction window to open on July 20 Direct Link Here 
स्टूडेंट - फोटो : demo pic

क्या है कर्नाटक यूजीसीईटी?
गौरतलब है कि कर्नाटक यूजीसीईटी 12वीं पास छात्रों के लिए राज्य स्तरीय सामान्य प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले छात्र विभिन्न विश्वविद्यालयों के कई स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। इन पाठ्यक्रमों में आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग/ प्रौद्योगिकी, पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन आदि शामिल हैं। जो उम्मीदवार अपना पंजीकरण कराएंगे और जिन्होंने पहले ही पंजीकरण करा लिया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अन्य नई जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर चेक करते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karnataka KEA UGCET 2021 Application deadline extended, correction window to open on July 20 Direct Link Here 
स्टूडेंट - फोटो : google

कर्नाटक यूजीसीईटी आवेदन : महत्वपूर्ण तिथियां

  1. कर्नाटक यूजीसीईटी आवेदन की अंतिम तिथि - 20 जुलाई (शाम 6 बजे)
  2. कर्नाटक यूजीसीईटी विंडो खुलने का समय - 20 जुलाई (शाम 6.30 बजे)
  3. कर्नाटक यूजीसीईटी करेक्शन विंडो बंद होने की तिथि - 23 जुलाई (शाम 6 बजे)
 

बीएससी में नहीं होंगे इससे दाखिले!
हालांकि, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने पहले कहा था कि बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के प्रदर्शन को मानदंड बनाने का विचार इस साल के लिए हटा दिया गया है।
 

Karnataka KEA UGCET 2021 Application deadline extended, correction window to open on July 20 Direct Link Here 
Admission 2021

कर्नाटक यूजीसीईटी 2021 के लिए पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया

  • कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://cetonline.karnataka.gov.in/kea/ पर जाएं। 
  • होमपेज पर सबसे ऊपर दिख रहे 'फ्लैश न्यूज' सेक्शन में जाएं।
  • UGCET-2021 ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • सीधे आवेदन करने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें। 
  • यदि आप पहले से पंजीकृत हैं तो आवेदन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। 
  • या फिर न्यू यूजर पर क्लिक करें।
  • फॉर्म ओपन हो जाएगा, रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म भरें।
  • पंजीकरण के बाद, आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • सभी आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए कर्नाटक यूजीसीईटी 2021 आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
  • यदि गलती से आपने गलत जानकारी दर्ज कर दी है, तो इसे शाम 6.30 बजे के बाद दोबारा लॉग इन करके बदला जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed