फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कीबोर्ड खराब हो जाए तो ना हों परेशान, एक क्लिक कर माउस से ऐसे करें टाइप

Tue, 10 Jul 2018 02:44 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
know how to use mouse as a computer keyboard

कई बार ऐसा होता है जब आप कोई बहुत जरूरी काम कर रहे हों और कीबोर्ड खराब हो जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसी स्थिति में कम्प्यूटर में पहले से ही प्रीलोडेड 'ऑनस्क्रीन कीबोर्ड' का इस्तेमाल कर सकते हैं। माउस की मदद से आप इस कीबोर्ड को चला सकते हैं। यही नहीं कुछ एक्सटेंशन की मदद भी ले सकते हैं जो वॉयस को टेक्स्ट में बदल देते हैं।

know how to use mouse as a computer keyboard

ऐसे ढूंढ़ें ऑनस्क्रीन कीबोर्ड
अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप के 'स्टार्ट मेन्यू' पर क्लिक करें और वहां दिए गए 'प्रोग्राम' में जाएं। यहां आपको वर्चुअल कीबोर्ड लिखा मिलेगा। अगर आपको वर्चुअल कीबोर्ड नहीं मिल रहा है तो विंडोज 7 में स्टार्ट पर दिए गए सर्च बार में on screen keyboard टाइप करें और उसे ढूंढ़ें। इस पर माउस से क्लिक कर टाइप कर सकते हैं।

know how to use mouse as a computer keyboard

माउस का क्लिक खराब हो तो करें ऐसा
एक सवाल यहां पर यह उठता है कि अगर माउस का क्लिक खराब हो तो कैसे टाइप करेंगे। ऑनस्क्रीन कीबोर्ड में इसका भी हल है। बस आपको करना ये है कि माउस का कर्सर उस अक्षर के ऊपर ले जाना होगा जिसे आप टाइप करना चाहते हैं। इसके बाद बिना क्लिक किए वह अक्षर खुद-ब-खुद टाइप हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
know how to use mouse as a computer keyboard

सेटिंग के लिए ऑप्शन पर करें क्लिक
ऑनस्क्रीन कीबोर्ड में दाईं ओर नीचे की तरफ 'ऑप्शन' पर क्लिक करें। क्लिक करते ही नई विंडो स्क्रीन खुलेगी। चौथे नंबर पर 'आवर ओवर कीज' का ऑप्शन होगा और क्लिक करें। यहां आपको समय चुनने का ऑप्शन मिलेगा। इसे सेट कर दीजिए कि आपको कितने समय बाद माउस का कर्सर रखने पर अपने आप क्लिक हो जाए। 

विज्ञापन
know how to use mouse as a computer keyboard

बोलकर टाउप करें
ऑनस्क्रीन कीबोर्ड की बड़ी समस्या ये है कि तेजी से टाइपिंग नहीं की जा सकती। इसके लिए क्रोम एक्सटेंशन VoiceNote 2- Speech to text की मदद ले सकते हैं। यहां बोलकर कुछ भी टाइप किया जा सकता है। इसे क्रोम वेबस्टोर से ब्राउजर में शामिल करें। इसे बाईं ओर दिए गए 'एप' के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद वॉयस नोट सामने आ जाएगा जिस पर क्लिक करके उसका प्रयोग करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed