{"_id":"5803709a4f1c1b6e52293349","slug":"success-story-of-ayesha-aziz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं भारत की सबसे कम उम्र की पायलट, मॉडलिंग की दुनिया से भी आते हैं ऑफर","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
ये हैं भारत की सबसे कम उम्र की पायलट, मॉडलिंग की दुनिया से भी आते हैं ऑफर
Sun, 16 Oct 2016 06:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 16 Oct 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वो कहते हैं न कि अगर ठान लिया जाए तो कुछ कर गुजरने से भगवान भी नहीं रोक सकते। ऐसा ही कुछ हुआ आयशा अजीज के साथ। बचपन से ही आयशा पायलट बनना चाहती थीं और उन्होंने कर भी दिखाया। 16 साल की उम्र में पायलट बनने वाली वो भारत की इकलौती महिला हैं।
2 of 5
16 साल की उम्र में ही आयशा ने स्टूडेंट पायलट लाइसेंस हासिल कर लिया था। जिस उम्र में बच्चे ये सोचते रह जाते हैं कि किस स्ट्रीम से पढ़ाई की जाए। उस उम्र में आयशा ने अपना सपना पूरा कर लिया।
3 of 5
आयशा बताती हैं कि उसके सपने को पूरा करने में परिवार ने भरपूर साथ दिया। जैसे ही उनके पिता को उनके सपने के बारे में पता चला उन्होंने तुरंत उन्हें फ्लाइंग स्कूल भेज दिया। उस समय उन्होंने दसवीं कक्षा पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयशा कश्मीर के बारामूला क्षेत्र के ख्वाजा गांव की रहने वाली हैं लेकिन फिलहाल वो मुंबई में रह रही हैं। आयशा सुनीता विलियम्स को अपना आदर्श मानती हैं। उन्हें नई जगहों पर घूमना और लोगों से मेलजोल बढ़ाना बहुत पसंद है।
विज्ञापन
5 of 5
आयशा ने अपने करियर की शुरुआत सेसना 152 और 172 एयरक्राफ्ट उड़ाकर की। वो अपनी प्रेरणास्रोत सुनिया विलियम्स से भी मिल चुकी हैं। वो बताती हैं कि मैं देश की सबसे कम उम्र की पायलट बनने की जगह अपने बचपन के टारगेट को पूरा करने पर बहुत खुश हूं। आपको बता दें कि आयशा कई मैगजींस के लिए फोटोशूट भी करा चुकी हैं। इसके अलावा वो सैनेटरी नैपकिन का भी एड कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X