{"_id":"583d27c74f1c1b2d1ede5cb1","slug":"success-story-of-kapil-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पॉकेट मनी के लिए PCO में काम करते थे कपिल, अब माह में कमाते हैं पांच करोड़","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
पॉकेट मनी के लिए PCO में काम करते थे कपिल, अब माह में कमाते हैं पांच करोड़
Tue, 29 Nov 2016 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा की सफलता सबको नजर आती है लेकिन इसके पीछे छिपी कहानी से शायद अभी तक आप अंजान होंगे। कपिल का जन्म 2 अप्रैल 1981 को अमृतसर के मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। कपिल के पिता हेड कॉन्सटेबल थे और मां गृहणी हैं।
घर के हालात ज्यादा अच्छे नहीं थे लिहाजा पॉकेट मनी के लिए उन्होंने 10वीं कक्षा के बाद से ही एक PCO में काम करना शुरू कर दिया।
पॉकेट मनी के लिए पीसीओ में काम करते थे कपिल आज महीने में कमा लेते हैं करोड़ों
2 of 5
जब कॉलेज में एडमिशन लेने का समय आया तो फीस के लिए पैसे नहीं थे इसलिए वे थिएटर करने लगे। उन्होंने करीब 10 साल तक थिएटर किया। इसी बीच कैंसर के चलते कपिल के पिता की मौत हो गई। उस समय कपिल 23 साल के थे और कंधों पर घर की जिम्मेदारी थी। उन्हें अपना पहला ब्रेक एमएम1 पर आने वाले शो 'हसदे हसांदे रवो' से मिला।
पॉकेट मनी के लिए पीसीओ में काम करते थे कपिल आज महीने में कमा लेते हैं करोड़ों
3 of 5
इसके बाद वे अमृतसर में चल रहे ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में ऑडिशन देने गए। वहां मौजूद जजों ने कपिल को रिजेक्ट कर दिया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और जब दिल्ली में ऑडिशन चल रहे थे तो वहां पहुंच गए और सेलेक्ट हुए। इतना ही नहीं वे उस सीजन के विजेता भी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉकेट मनी के लिए पीसीओ में काम करते थे कपिल आज महीने में कमा लेते हैं करोड़ों
4 of 5
फिर क्या था, यही से शुरू हो गया कपिल की सफलताओं का सिलसिला। वे 'छोटे मियां', 'झलक दिखला जा-6', 'उस्तादों के उस्ताद' में भी नजर आए। लाफ्टर चैलेंज के बाद वे 'कॉमेडी सर्कस' के भी विजेता रहे। 2011 में कपिल ने जी पर आने वाले शो 'स्टार या रॉकस्टार' में एंट्री मारी तो सब हैरान रह गए। किसी को नहीं पता था कि वे गा भी सकते हैं। दरअसल, कपिल सिंगर बनना चाहते थे लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था।
विज्ञापन
पॉकेट मनी के लिए पीसीओ में काम करते थे कपिल आज महीने में कमा लेते हैं करोड़ों
5 of 5
फेमस होने के बाद कपिल ने K9 के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया और नजर आए 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में। इस शो को लेकर वे विवादों में भी रहे, उनका शो ऑफ एयर हो गया। इसके बाद वे सोनी पर अपना शो लेकर आए जिसका नाम उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' रखा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल एक महीने में करीब 5 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' में वो बतौर हीरो नजर आए। अपनी कामयाबी की वजह से वे आज करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X