{"_id":"62e41ec53609014b1a5ff7cb","slug":"two-years-of-the-nep-national-education-policy-rooted-in-bharatiyata-says-amit-shah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NEP 2020: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- भारत को फिर से विश्व गुरु बनाएगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEP 2020: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- भारत को फिर से विश्व गुरु बनाएगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:43 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) देश की जड़ों के अनुरूप है और इसे पूरे देश से अभूतपूर्व स्वीकृति मिली है। उन्होंने दावा किया कि यह पहली राष्ट्रीय शिक्षा नीति है जिस पर विरोधी स्वर नहीं उठे।
विज्ञापन
1 of 5
Union Home Minister Amit Shah on NEP 2020
- फोटो : MHA
Link Copied
Two Years of National Education Policy (NEP 2020): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) देश की जड़ों के अनुरूप है और इसे पूरे देश से अभूतपूर्व स्वीकृति मिली है। उन्होंने दावा किया कि यह पहली राष्ट्रीय शिक्षा नीति है जिस पर विरोधी स्वर नहीं उठे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार, 29 जुलाई को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत नई पहलों का उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालयों के राज्य मंत्री भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन के दौरान शाह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सराहना भी की। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को देश की शिक्षा और अर्थव्यवस्था की बढ़ोतरी का मार्ग प्रशस्त करने वाली बताया।
सशक्त व आत्मनिर्भर भविष्य की नींव रख रही नई शिक्षा नीति
समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश के शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाकर एक सशक्त व आत्मनिर्भर भविष्य की नींव रख रही है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नीति दुनियाभर के अनुसंधानों, आधुनिकीकरण के समायोजन और नए चिंतन का रास्ता खुला छोड़ती है। इससे डिजिटल वर्ल्ड और ग्लोबलाइजेशन की दुनिया में भारत की शिक्षा व्यवस्था का स्वरूप स्पष्ट कर दिया है। इसमें संकुचितता का कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Union Home Minister Amit Shah on NEP 2020,
- फोटो : MHA
भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी है नई शिक्षा नीति
शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था...जो व्यक्ति को संघर्ष के लिए समर्थ बनाए, उसे चरित्रवान और परोपकारी बनाए और उसमें सिंह जैसा साहस पैदा करे, वही शिक्षा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के इन सभी उद्देश्यों को प्रधानमंत्री मोदीजी ने व्यापक विचार मंथन के बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में समाहित किया है। नई शिक्षा नीति-2020 भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी है और सभी के सुझावों का सम्मान करते हुए इस शिक्षा नीति को बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली ही जीवंत लोकतांत्रिक समाज का आधार होती है।
4 of 5
New National Education Policy
राष्ट्रीय शिक्षा नीति केवल एक नीतिगत दस्तावेज नहीं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 केवल एक नीतिगत दस्तावेज नहीं है, बल्कि भारत के शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाले सभी शिक्षार्थियों, शिक्षाविदों और नागरिकों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। रटे रटाये ज्ञान से अच्छा पद तो मिल सकता है, लेकिन व्यक्ति बड़ा नहीं बन सकता। व्यक्ति को बड़ा बनाना है तो उसकी स्मरण, चिंतन, तर्क, विश्लेषण और निर्णय की क्षमता को बढ़ाकर, उसमें नीति के आधार पर निर्णय लेकर, उसका क्रियान्वयन करने की क्षमता विकसित करनी होगी... यही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य है।
विज्ञापन
5 of 5
Union Home Minister Amit Shah on NEP 2020
- फोटो : MHA
भारत शिक्षा की दृष्टि से विश्व में पुनः महाशक्ति बनेगा
शाह ने कहा कि चाहे टेक्निकल एजुकेशन हो, मेडिकल एजुकेशन हो या लॉ एजुकेशन, जब हम इन सभी को भारतीय भाषाओं में नहीं पढ़ाते, तो हम देश की क्षमताओं को सीमित कर मात्र पांच फीसदी का ही उपयोग कर पाते हैं। परंतु जब इस ज्ञान को हम भारतीय भाषाओं में पढ़ाते हैं तो हम देश की शत-प्रतिशत क्षमता का उपयोग कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से हम भारत को शिक्षा की दृष्टि से विश्व में पुनः महाशक्ति बनते देख पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।