{"_id":"5b45d5ed4f1c1b56238b5c9b","slug":"ugc-net-2018-cbse-cancel-exam-in-allahabad-and-re-exam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UGC NET 2018 की परीक्षा हुई रद्द, इस हफ्ते आ सकती है नई तारीख","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET 2018 की परीक्षा हुई रद्द, इस हफ्ते आ सकती है नई तारीख
UGC NET 2018 की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद सेंटर पर यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द कर दी है। सीबीएसई ने यहां फिर से परीक्षा कराने का फैसला किया है।
2 of 4
यूजीसी नेट 2018 का सेकेंड पेपर यहां के एक सेंटर पर देरी से वितरित हुआ था। जिसके बाद 600 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पेपर के वितरण में देरी का जोरदार विरोध किया था। विरोध के बाद सीबीएसीई को परीक्षा रद्द करना पड़ा था। यही नहीं कुछ जगहों पर तो पेपर लीक होने की खबरें भी थीं।
3 of 4
इलाहाबाद के बमरौली के एसपी कॉन्वेंट स्कूल में पेपर लीक किया गया था। इन खबरों के बीच सीबीएसई ने पेपर-2 को रद्द करते हुए फिर से परीक्षा आयोजित कराने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि एक हफ्ते के भीतर परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यूजीसी नेट के अभ्यर्थियों को ई-मेल और एसएमएस के जरिए फिर से परीक्षा के बारे में सूचित किया जाएगा। सीबीएसई अपनी वेबसाइट cbse.nic.in पर इस बारे में सूचना एक या दो दिनों में रिलीज कर सकती है। साथ ही फिर से परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X