{"_id":"5b45cb744f1c1bad288b5e01","slug":"whatsapp-messaging-apps-tells-about-fake-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आसानी से पता चलेगा क्या है सच क्या है झूठ, व्हाट्सएप पर Fake News न्यूज से ऐसे बचें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आसानी से पता चलेगा क्या है सच क्या है झूठ, व्हाट्सएप पर Fake News न्यूज से ऐसे बचें
यूजर्स के लिए सोशल मीडिया आपस में कम्यूनिकेशन का एक आसान जरिया है। आज के वक्त में ऐसा हो गया है कि बगैर व्हाट्स एप के हम कुछ कल्पना भी नहीं कर सकते हैं लेकिन जहां यह बातचीत का माध्यम बना तो वहीं फेक न्यूज, फॉरवर्ड मैसेजेस, अफवाहों वाली जानकारी की भी भरमार होने लगी। अब इन्हीं सब पर रोक लगाने के लिए Whatsapp ने कुछ प्वाइंट्स बताए हैं, जिन्हें अपनाकर इन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।
2 of 5
फॉरवर्ड मैसेज से बचें
व्हाट्सएप ने बताया है कि वह नया फीचर लाने जा रहा है, जिससे यह पता लगाने में आसानी होगी कि कौन से मैसेज फॉरवर्ड किए गए हैं। अगर ये मैसेज फॉरवर्ड किए गए हैं तो यूजर्स को इसकी जांच करनी चाहिए कि क्या उसमें मौजूद तथ्य सही है या नहीं।
3 of 5
इंटरनेट पर सर्च करें
व्हाट्सएप ने विज्ञापन जारी कर बताया कि ऐसी जानकारी या किस्सों जिन पर जल्दी यकीन करना मुश्किल हो, उसके बारे में पता लगाएं कि क्या वह सही है या नहीं। इसके लिए अन्य सोर्स का सहारा लें। आप इंटरनेट पर सर्च करके आसानी से पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फोटोशॉप तस्वीरों को पहचानें
जारी किए गए विज्ञापन में बताया गया है कि यूजर्स को फोटोज और वीडियोज को बहुत ध्यान से देखना चाहिए। कई बार फोटोज एडिटेड होती है इस वजह से ऑनलाइन जाकर तस्वीरों के बारे में पता लगाएं। अगर वो तस्वीरें कहीं और से ली गई हैं तो थोड़ी सी सर्च करने से सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
खबरों की जानकारी रखें
व्हाट्सएप ने जो गाइडलाइन्स जारी की है, उसमें बताया है कि मैसेजेस की जानकारी के लिए कई अन्य समाचार साइट्स का प्रयोग करें। उसके जरिए जान सकते हैं कि कौन सी रिपोर्ट सच्ची है या और कौन सी झूठी। खबरों की जानकारी होने से भी आप इस तरह के मैसेज से बच सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X