उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी की ओर से जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 56 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट की तारीख जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है।
UP Board Result 2021: यूपीएमएसपी की वेबसाइट क्रैश हुई! तो यहां देख सकेंगे यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम
आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है। इस स्थिति में छात्रों और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है। ऐसी स्थिति को भांपते हुए अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों के लिए विशेष व्यवस्था की है। यूपी बोर्ड के रिजल्ट एसएमएस पर पाने के लिए यहां results.amarujala.com पर अपने मोबाइल नंबर रजिस्टर करें।
यूपीएमएसपी के नतीजे 25 - 26 जुलाई, 2021 तक जारी किए जाने की पूरी संभावना है। हालांकि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अभी तक यूपी बोर्ड परिणाम 2021 की आधिकारिक तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक यूपी बोर्ड परिणाम 2021 की घोषणा की जाएगी।
इसलिए, जो छात्र परिणाम की तारीख की प्रतीक्षा कर रहे हैं, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के बोर्ड परिणामों के नवीनतम अपडेट के लिए upmsp.edu.in, https://results.upmsp.edu.in/ और upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के आधिकारिक परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट - results.amarujala.com पर उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र एसएमएस के जरिये भी रिजल्ट पा सकते हैं।
नए प्रारूप में जारी होंगे परिणाम
इस साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट दूसरे राज्य बोर्ड और सीबीएसई, सीआईएससीई की तरह नए फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। यूपीएमएसपी ने इस बीच आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए रोल नंबर खोजने के लिए लिंक https://results.upmsp.edu.in/SearchRollNumberHighSchool.aspx को सक्रिय कर दिया है। जो छात्र 10वीं कक्षा में पंजीकृत हैं, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर यानी नामांकन संख्या की मदद से अपना रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं। रोल नंबर की मदद से छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड के रिजल्ट एसएमएस पर पाने के लिए आगे दिए गए लिंक पर मोबाइल नंबर रजिस्टर करें।
यहां देख सकेंगे रिजल्ट
- यूपी बोर्ड रिजल्ट संबंधी नवीनतम जानकारी देखने के लिए वेबसाइट My Result Plus विजिट करें।
- मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।
- यूपी बोर्ड से जुड़ी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- यूपी बोर्ड से जुड़ी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़िए - यूपी बोर्ड: 25 जुलाई तक परिणाम घोषित करने की तिथि का हो सकता है एलान, यहां पढ़िए लेटेस्ट अपडेट