{"_id":"5e1db9598ebc3e88142078ab","slug":"vincet-johnson-participating-in-republic-day-parade-for-16th-time-naval-band-major","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें इस बार कौन करेगा नौसेना के बैंड का नेतृत्व, 16वीं बार गणतंत्र दिवस परेड में होंगे शामिल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जानें इस बार कौन करेगा नौसेना के बैंड का नेतृत्व, 16वीं बार गणतंत्र दिवस परेड में होंगे शामिल
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 14 Jan 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
26 जनवरी को भारत 71वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर जो चीज हर भारतीय की याद में बसी होगी वो है भव्य परेड, सैकड़ों लोग राजपथ पर एक साथ मार्च करते हैं। पूरे भारत की सभ्यता और एकता को दिखाने के लिए भव्य झांकियां निकाली जाती है। पृथ्वी ही नहीं आकाश में भी नौसेना के विमानों से करतब दिखाए जाते हैं। हर भारतीय के मन में यह तो जरूर होता ही है कि काश! एक बार ऐसे भव्य समारोह में शामिल होने का मौका मिल जाए।
आज हम आपको बताएंगे ऐसे शख्स के बारे में जो 26 जनवरी को 16वीं बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने जा रहे हैं।
2 of 5
26 जनवरी 2020 को मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर विन्सेंट जॉनसन राजपथ पर गणतंत्र दिवस 16वीं बार परेड में शामिल होने जा रहे हैं। विन्सेंट जॉनसन 80 लोगों के नेवल बैंड का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि इस बार करीब डेढ़ लाख दर्शकों के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।
3 of 5
परम वीर चक्र और अशोक चक्र विजेताओं के अलावा बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जिन्हें कई बार परेड में शामिल होने का मौका मिलता है। जॉनसन ने सिडनी से मॉरीशस और सेंट पीटर्सबर्ग से एडिनबर्ग तक, दुनिया भर में होने वाले सैन्य कार्यक्रमों में भारतीय नौसेना के बैंड का नेतृत्व किया है, लेकिन अगर कोई कार्यक्रम जो उनके दिल के सबसे करीब है, तो वह है गणतंत्र दिवस परेड।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉनसन ने बताया कि उन्होंने साल 1990 में पहली बार परेड में भाग लिया था। उन्होंने कहा कि उस समय की भावना को व्यक्त करना बहुत मुश्किल है, जब सभी दर्शक आपका उत्साह बढ़ाते हैं। जॉनसन ने पिछले साल भी नौसेना के बैंड का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
5 of 5
उनकी इस उपलब्धि को लेकर पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश ने कहा कि जॉनसन एक प्रतिष्ठित संगीतकार हैं और इतने सालों के लिए परेड में हिस्सा लेना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
नौसेना के निदेशक, कमांडर विजय डीक्रूज बताते हैं कि सैन्य बैंड के सदस्यों को गणतंत्र दिवस की परेड में कई मौकों पर हिस्सा लेने का मौका मिलता है क्योंकि बैंड परेड का एक अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि किसी के लिए भी एक बार भी परेड में भाग लेना एक बहुत बड़ी बात है। लेकिन म्यूजिशियन के लिए यह अलग विषय है, क्योंकि बैंड हर साल परेड में लौटते हैं। डीक्रूज ने कहा कि जॉनसन की उपलब्धि प्रशंसनीय है, वे ड्रम प्रमुख है। जॉनसन के बैंड के कई अन्य सदस्यों ने भी परेड में पहले भी भाग लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X