ज्यादातर लोग एक ही संख्या के लिए अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय इकाइयां बेहद अलग हैं। भारतीय संख्याओं के अनुसार 100 को सौ बोलते हैं। लेकिन 1,000 को 'हजार' के रूप में जाना जाता है न कि 'दस सौ' के रूप में। अंतरराष्ट्रीय इकाइयों के मामले में यह समान नहीं है। भारतीय इकाई और अंतरराष्ट्रीय इकाई एक दूसरे से अलग-अलग हैं। 10,000 यानी दस हजार तक तो दोनों ये समान हैं। लेकिन इसके बाद संख्या वही रहती है, पर दोनों के नाम बदल जाते हैं। भारतीय अंक प्रणाली के अनुसार अरब, खरब, नील, पद्म ,शंख आदि में कितने शून्य होते हैं? अंतरराष्ट्रीय इकाइयों के अनुसार इनके क्या है नाम? इन सब सवालों के जवाब मिलेंगे यहां। पढ़ते हैं आगे...
अरब, खरब, नील, पद्म, शंख में कितने होते हैं शून्य? जानें भारतीय अंक प्रणाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंको में जितने शून्य बढ़ते हैं उतना ही उसका मान बढ़ता जाता है। सबसे पहले बात करते हैं उस समय की जब शून्य का अविष्कार नहीं हुआ था। ये वो समय है जब गणित बिना शून्य के चलती थी।
शून्य का अविष्कार -
कैसे होता था एबैकस का प्रयोग-
- बता दें कि जीरो की खोज से पहले ही ग्रीक के लोग जीरो के बारे में जानते थे पर वे लोग इसे एक अंक नहीं मानते थे।
- द गार्जियन में छपी रिपोर्ट में George Auckland और Martin Gorst ने बताया कि इस वक्त बिना अंकों के रोमन में जोड़-घटाव होता था।
- बता दें कि वे एबैकस या फ्रेम का प्रयोग करते थे। उस वक्त जीरो की जगह पर डॉट का यूज करते थे। बाद में डॉट की जगह शून्य नेे ले ली थी।
देवनागरी, अंतरराष्ट्रीय, संस्कृत भाषा में अंक -
| देवनागरी संख्या | अन्तरराष्ट्रीय संख्या | संस्कृत में संख्या |
| ० | 0 | शून्य |
| १ | 1 | एक |
| २ | 2 | द्वि |
| ३ | 3 | त्रि |
| ४ | 4 | चतुर् |
| ५ | 5 | पंच |
| ६ | 6 | षट् |
| ७ | 7 | सप्त |
| ८ | 8 | अष्ट |
| ९ | 9 | नव |
भारतीय अंक प्रणाली और अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली में अंतर :
| भारतीय अंक प्रणाली | संख्या | अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली |
| इकाई | 1 | यूनिट(unit) |
| दहाई | 10 | दस(ten) |
| सैकड़ा | 100 | सौ(hundred) |
| हजार | 1,000 | हजार(thousand) |
| दस हजार | 10,000 | दस हजार (ten thousand) |
| लाख | 1,00,000 | एक लाख (one lakh) |
| दस लाख | 10,00,000 | मिलियन(million) |
| करोड़ | 1,00,00,000 | दस मिलियन (ten million) |
| दस करोड़ | 10,00,00,000 | सौ मिलियन (hundred million) |
| अरब | 1,00,00,00,000 | बिलियन (billion) |
| दस अरब | 10,000,000,000 | दस बिलियन (ten billion) |
| खरब | 1,00,00,00,00,000 | सौ बिलियन (hundred billion) |
| दस खरब | 1,000,000,000,000 | ट्रिलियन (trillion) |
| नील | 1,00,00,00,00,00,000 | दस ट्रिलियन(ten trillion) |
| दस नील | 100,000,000,000,000 | सौ ट्रिलियन (hundred trillion) |
| पद्म | 1,00,00,00,00,00,00,000 | क्वॉड्रिलियन (quadrillion) |
| दस पद्म | 10,000,000,000,000,000 | दस क्वॉड्रिलियन (ten quadrillion) |
| शंख | 1,00,00,00,00,00,00,00,000 | सौ क्वॉड्रिलयन (hundred quadrillion) |
नोट- इसके अलावा महाशंख या अल्द या उपाध, अंक या महाउपाध, जल्द, माध, परार्ध, अंत, महा अंत, शिष्ट, सिंघर, महा सिंघर, अदंत सिंघर आदि भी भारतीय अंक प्रणाली का हिस्सा हैं।
कमेंट
कमेंट X