World Cup 2019: वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है।भारत के करोड़ों क्रिकेट फैन्स इसके परिणाम को लेकर बेसब्र हैं। हमारी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपना बेस्ट देने के लिए तैयार है। आप इस टीम के खिलाड़ियों के क्रिकेट करियर के बारे में जानते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि मैदान पर छक्के-चौके मारने वाले, शानदार फील्डिंग और बॉलिंग से विरोधी टीम के पसीने छुड़ाने वाले ये धुरंधर कितने पढे-लिखे हैं? नहीं.. तो यहां हम आपको बता रहे हैं आपके फेवरेट क्रिकेटर्स की शिक्षा के बारे में...
{"_id":"5cf660c6bdec22074407f340","slug":"world-cup-2019-know-education-of-indian-cricketers-indian-cricket-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: कितने पढ़े-लिखे हैं मैदान में छक्के-चौके मारने वाले भारतीय टीम के धुरंधर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
World Cup 2019: कितने पढ़े-लिखे हैं मैदान में छक्के-चौके मारने वाले भारतीय टीम के धुरंधर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Wed, 05 Jun 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2019
Trending Videos
विराट कोहलीः
- भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सिर्फ 12वीं (इंटरमीडिएट) की पढ़ाई की है। उन्होंने नई दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल से की शिक्षा ली है। क्रिकेट में करियर की शुरुआत अंडर-19 से की और विश्व क्रिकेट में नाम कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महेन्द्र सिंह धोनीः
- भारतीय क्रिकेट के पू्र्व कप्तान रह चुके धोनी को देश-दुनिया में एक बेहतरीन बल्लेबाज और विकेट कीपर के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने डीएवी जवाहर विद्या मन्दिर, रांची से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। स्कूल के ही दौरान उन्हें क्रिकेट खेलना पसंद आने लगा। फिर संत जेवियर्स कॉलेज रांची में दाखिला लिया, लेकिन क्रिकेट के कारण पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। वर्ष 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के उपरान्त जेवियर्स कॉलेज से उन्हें ऑनररी डिग्री प्रदान कर दी।
रोहित शर्माः
- रोहित शर्मा ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। रोहित ने आवर लेडी ऑफ वेलंकन्नी हाई स्कूल से प्राइमरी की पढ़ाई की है। 12वीं की शिक्षा के दौरान उनका चयन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए हो गया था।
विज्ञापन
शिखर धवनः
- भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन ने क्रिकेट को ज्यादा महत्व दिया। इन्होंने 12वीं तक की ही पढ़ाई की है। धवन ने पश्चिम विहार, दिल्ली के सेंट मार्क्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की है।