Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
11 Years Chennai Express Deepika Padukone journey to rohit shetty cop universe singham again as shakti shetty
{"_id":"66b49cf7d92088433e0cadac","slug":"11-years-chennai-express-deepika-padukone-journey-to-rohit-shetty-cop-universe-singham-again-as-shakti-shetty-2024-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"11 Years Chennai Express: दीपिका पादुकोण का कॉप यूनिवर्स में दिखेगा जलवा, 'मीनम्मा' से लेकर 'शक्ति शेट्टी'...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
11 Years Chennai Express: दीपिका पादुकोण का कॉप यूनिवर्स में दिखेगा जलवा, 'मीनम्मा' से लेकर 'शक्ति शेट्टी'...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:55 PM IST
सार
आज से ठीक ग्यारह साल पहले रिलीज हुई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनित फिल्म ''चेन्नई एक्सप्रेस'' की आज 11वीं सालगिरह है। फिल्म में दीपिका ने एक साउथ इंडियन लड़की की भूमिका निभाई थी, जिसका नाम 'मीनम्मा' होता है। 'मीनम्मा' के किरदार से दीपिका ने सभी का दिल जीत लिया था। वहीं अब अभिनेत्री जल्द ही रोहित शेट्टी की आगामी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' में शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आएंगी।
आज से ठीक ग्यारह साल पहले रिलीज हुई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनित फिल्म ''चेन्नई एक्सप्रेस'' की आज 11वीं सालगिरह है। फिल्म में दीपिका ने एक साउथ इंडियन लड़की की भूमिका निभाई थी, जिसका नाम 'मीनम्मा' होता है। 'मीनम्मा' के किरदार से दीपिका ने सभी का दिल जीत लिया था। वहीं अब अभिनेत्री जल्द ही रोहित शेट्टी की आगामी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' में शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आएंगी।
2 of 5
फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस'
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस की रिलीज को आज पूरे 11 साल हो गए हैं। फिल्म का सबसे बेहतरीन हिस्सा दीपिका पादुकोण के द्वारा निभाया 'मीनम्मा' का किरदार था। यह फिल्म 8 अगस्त 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में दीपिका और शाहरुख की केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी।
3 of 5
फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस'
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'मीनम्मा' के किरदार में दीपिका पादुकोण ने सभी का दिल जीत लिया था। इस किरदार में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत दिखीं और उनका ड्रेसअप और स्टाइल दर्शकों के दिलों मे आज भी बसा हुआ है। फिल्म की सफलता ने दीपिका और निर्देशक रोहित शेट्टी को एक मजबूत टीम बना दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी फिल्म के दौरान रोहित शेट्टी और दीपिका की दोस्ती हुई थी।
वहीं अब दीपिका अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में एक नए किरदार 'शक्ति शेट्टी' के रूप में नजर आएंगी। रोहित शेट्टी ने उन्हें अपने कॉप यूनिवर्स से इंट्रोड्यूस कराते हुए कहा था- 'नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी'। इस फिल्म में दीपिका 'लेडी सिंघम' के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक निडर और शक्तिशाली पुलिसवाली के रूप में नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
दीपिका पादुकोण और रोहित शेट्टी को एक बार फिर साथ काम करते देखने के लिए इन दोनों के प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। प्रशंसकों का मानना है कि उनकी नई फिल्म 'सिंघम अगेन' शाहरुख खान के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' जितनी ही शानदार और सुपरहिट होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।