फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

36 Days: 36 दिनों की कहानी पर आधारित है '36 डेज', मोहल्ले में आई हसीना की अनकही दास्तां बयां करती है सीरीज

Mon, 01 Jul 2024 10:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 01 Jul 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
36 Days cast Interaction Chandan Roy Sanyal Neha Sharma Shruti Seth Amruta Khanvilkar Sushant Divgikar
36 डेज की कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी पर अब क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज की संख्या बढ़ने लगी है। जाहिर तौर पर ऐसा इसलिए भी है कि दर्शकों की इसमें दिलचस्पी है। इसी कड़ी में एक नई वेब सीरीज आ रही है, नाम '36 डेज' है। खूबसूरत नेहा शर्मा, दमदार पूरब कोहली, अमृता खानविलकर और शारिब हाशमी जैसे सितारों से इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया था, जिसके बाद लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ाने लगी थी। आइए जानते हैं कि सीरीज के कलाकारों का उनके किरदार के बारे में क्या कहना है।

36 Days cast Interaction Chandan Roy Sanyal Neha Sharma Shruti Seth Amruta Khanvilkar Sushant Divgikar
36 डेज की कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीरीज के कलाकरों से पूछा गया कि ट्रेलर देख कर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। ऐसे में क्या कुछ नया है इसमें? इस पर विशाल ने कहा, '36 डेज जैसी कि नाम से ही साफ है। यह 36 दिनों की कहानी है। एक गोवा में 4  फैमिली है, पांचवें बगले में जिसमें नेहा का कैरेक्टर रहने आती है, जिसके बाद सारा बवाल शुरू होता है। इसके बाद सीरीज में खुशी से लेकर हॉरर सबका तड़का एक साथ मिलेगा।"

36 Days cast Interaction Chandan Roy Sanyal Neha Sharma Shruti Seth Amruta Khanvilkar Sushant Divgikar
36 डेज की कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीरीज में नेहा शर्मा ने अपने किरदार का खुलासा करते हुए कहा, 'मेरा किरदार सीरीज में काफी अलग है। यह ऐसा है कि आपको हर एपिसोड में कुछ नया देखने को मिलेगा। शुरू से लेकर अंत कर आपको मेरे किरदार के बारे में नहीं पता चल पाएगा। मेरा रोल काफी चैलेंजिंग था। किरदार की एक बैक स्टोरी है, जो धीरे-धीरे सामने आती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
36 Days cast Interaction Chandan Roy Sanyal Neha Sharma Shruti Seth Amruta Khanvilkar Sushant Divgikar
36 डेज की कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चंदन रॉय सान्याल ने अपने किरदार के बारे में खुलासा करते हुए कहा, "सीरीज में मेरा किरदार मकान मालिक है, जिसमें फराह यानी नेहा रहने आती हैं। मेरा किरदार काफी फनी है और उसमें एक ह्यूमर है, जिसे देख दर्शकों को मजा आएगा। निर्देशक जब मुझे अलग से आइडिया देते हैं तो करने में काफी मजा आता है।"

विज्ञापन
36 Days cast Interaction Chandan Roy Sanyal Neha Sharma Shruti Seth Amruta Khanvilkar Sushant Divgikar
अमृता खानविलकर और श्रुति सेठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमृता ने अपने किरदार के बारे में कहा, "मेरे किरदार का नाम ललिता है। मेरे किरदार को सिर्फ पैसों से लेना देना है और वह अपनी सोसाइटी की क्वीन है।" वहीं, श्रुति जो सीरीज में राधिका का किरदार निभा रही हैं, उन्होंने कहा, "राधिका के पीछे ललिता पड़ी रहती हैं, लेकिन दोनों के क्लास में काफी फर्क है। हमारे ज्यादा सीन्स नहीं है, लेकिन जो भी है काफी मजेदार है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed