70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन आज यानी 8 अक्टूबर, 2024 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए कई कलाकारों को सम्मानित किया। इस समारोह के मुख्य आकर्षणों में से एक अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को उनके दशकों लंबे करियर के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान करना था।
National Film Awards Winners: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने ऋषभ शेट्टी, जानें किस-किस को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
राष्ट्रपति ने ऋषभ शेट्टी को फिल्म कंतारा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया। वहीं, नित्या मेनन और मानसी पारेख ने थिरुचित्राम्बलम और कच्छ एक्सप्रेस के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब साझा किया। सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार आट्टम को मिला, जबकि गुलमोहर को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का खिताब मिला।
पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। फिल्म ऊंचाई के लिए उन्होंने यह पुरस्कार जीता। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का खिताब नीना गुप्ता ने फिल्म ऊंचाई के लिए प्राप्त किया। फौजा के लिए प्रमोद कुमार को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया।
इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का पुरस्कार कार्तिकेय 2, सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का पुरस्कार पोन्नियिन सेलवन - भाग एक, सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म - बागी दी धी, सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म दमन, सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म सऊदी वेलक्का, सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म वलवी, सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 को दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आट्टम
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: कांतारा
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: ऋषभ शेट्टी, कंतारा
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: नित्या मेनन और मानसी पारेख
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : सूरज बड़जात्या, ऊंचाई
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – नीना गुप्ता, ऊंचाई
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – पवन मल्होत्रा, फौजा
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू – फौजा, प्रमोद कुमार
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म - कार्तिकेय 2
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म - पोन्नियिन सेलवन - भाग 1
सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म - बागी दी धी
सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म – दमन
सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म - सऊदी वेलक्का सीसी.225/2009
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म – वलवी
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म – केजीएफ: चैप्टर 2
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – गुलमोहर
सर्वश्रेष्ठ तिवा फिल्म- सिकैसल
विशेष उल्लेख - गुलमोहर में मनोज बाजपेयी, और कालीखान के लिए संजय सलिल चौधरी
सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन – केजीएफ: चैप्टर 2
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – तिरुचित्रबलम
सर्वश्रेष्ठ गीत – नौशाद सरदार खान, फौजा
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक – प्रीतम (गीत), एआर रहमान (बैकग्राउंड स्कोर)
बेस्ट मेकअप – सोमनाथ कुंडू, अपराजितो
सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा – निकी जोशी, कच्छ एक्सप्रेस
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन - आनंद अध्या, अपराजितो
सर्वश्रेष्ठ संपादन – महेश भुवनेंड, आट्टम
सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिजाइन - आनंद कृष्णमूर्ति, पोन्नियिन सेलवन - भाग एक
सर्वश्रेष्ठ पटकथा – आनंद एकर्षी, आट्टम
सर्वश्रेष्ठ संवाद – अर्पिता मुखर्जी और राहुल वी चित्तेला (गुलमोहर (हिंदी)
सर्वश्रेष्ठ छायांकन - रवि वर्मन, पोन्नियिन सेलवन - भाग एक
सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक – बॉम्बे जयश्री, सौदी वेलक्का CC.225/2009
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक – अरिजीत सिंह, ब्रह्मास्त्र