सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: ये सितारे बच्चों को रखते हैं लाइमलाइट से दूर, कैमरे से छुपाकर रखते हैं चेहरा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 08 Oct 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
Celebs Did not Reveal their Child face Anushka Sharma Deepika Padukone Sonam Kapoor Varun Dhawan
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन जगत बाहर से दिखने में जितना ग्लैमरस लगता है, अंदर से उतना ही जटिल होता है। इंडस्ट्री में काम कर रहे कलाकारों की अपनी जिंदगी भी निजी नहीं रह पाती हैं। फैंस अपने पसंदीदा से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स जानने के लिए काफी इच्छुक रहते हैं। ऐसे में मीडिया में उनसे जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो आए तो वह चंद सेकेंड में वायरल हो जाती है। हालांकि, इसी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सेलेब्स भी मौजूद हैं, जो अपने बच्चों को बाहरी दुनिया से दूर रखते हैं और अभी तक उनका चेहरा भी छुपा कर रखा हुआ है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किसका नाम शामिल है...

Trending Videos
Celebs Did not Reveal their Child face Anushka Sharma Deepika Padukone Sonam Kapoor Varun Dhawan
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया है और इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। दीपिका ने बीते महीने 8 सितंबर को बेटी का स्वागत किया था। रणवीर और दीपिका ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ भी साझा किया था। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपनी बेटी की कोई भी झलक पब्लिक नहीं की है। हालांकि, कमेंट्स में फैंस उनके तस्वीरें दिखाने की रिक्वेस्ट जरूर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs Did not Reveal their Child face Anushka Sharma Deepika Padukone Sonam Kapoor Varun Dhawan
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज भले ही मनोरंजन इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अनुष्का दो बच्चों की मां बन गई हैं, लेकिन अभी तक दोनों का फेस रिवील नहीं किया है। बता दें कि अनुष्का और विराट ने वर्ष 2017 में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद अभिनेत्री ने बेटी वामिका का स्वागत किया था। इसके बाद अभिनेत्री ने बेटे अकाय को जन्म दिया। हालांकि, अनुष्का अब अपने परिवार के साथ लंदन में हैं, लेकिन अभी तक बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है।
Celebs Did not Reveal their Child face Anushka Sharma Deepika Padukone Sonam Kapoor Varun Dhawan
सोनम कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनम कपूर
अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर भी एक बेटे की मां हैं, उन्होंने 8 मई, 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग सात फेरे लिए थे। कपल ने 20 अगस्त 2022 को बेटे वायु का स्वागत किया था। सोनम सोशल मीडिया पर भले ही बेटे की कुछ तस्वीरें, वीडियोज साझा करें, लेकिन उन्होंने अभी तक बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।
विज्ञापन
Celebs Did not Reveal their Child face Anushka Sharma Deepika Padukone Sonam Kapoor Varun Dhawan
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन ने भी अभी तक अपनी बेटी की कोई झलक नहीं दिखाई है। फैंस अभिनेता से लगातार रिक्वेस्ट करते हैं, लेकिन वरुण केवल कुछ झलकियां ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हैं। वही, अभिनेता की पत्नी नताशा दलाल बेटी की देखरेख करती हैं और मीडिया लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।
 

Bigg Boss 18: करण वीर और श्रुतिका के बीच दिखें हंसी-मजाक के पल, पति के लिए कहा- वो सीधा बैंकॉक जाएगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

Array ( [_id] => 5699fed21126f4db0f8b456e [title] => National [title_hn] => नेशनल [type] => national [status] => enable [slug] => national [meta] => Array ( [title] => [description] => [keyword] => [google_keyword] => ) [created_by] => 71f4cef6-d7b4-11e1-975e-d4ae52ba91ad [updated_by] => 1df61886-d238-11e1-975e-d4ae52ba91ad [updated_at] => 2016-03-07T00:32:10.959000Z [created_at] => 2016-01-16T08:26:58.879000Z [full_slug] => national [slug_process] => 2 [parent_id] => 5699fed21126f4db0f8b456e [near_by] => Array ( [0] => 55086daa1d3bcd77f28e419dee77d8d0 [1] => 07e5a8c6-d800-11e2-8462-d4ae52bc57c2 [2] => da28d810095053e3713d916a119f00ef ) [hyper_id] => 0 [image] => [property_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a02 [client_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a05 )