Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
A Wedding Story clears Central Board Of Film Certification trial with UA certificate runtime release date
{"_id":"66bc2b0aaba45c98ee09c334","slug":"a-wedding-story-clears-central-board-of-film-certification-trial-with-ua-certificate-runtime-release-date-2024-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"A Wedding Story: हिंदी में फैमिली हॉरर देख चौंक गए सेंसर बोर्ड के सदस्य, ‘ए वेडिंग स्टोरी’ पर जमकर बजी तालियां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
A Wedding Story: हिंदी में फैमिली हॉरर देख चौंक गए सेंसर बोर्ड के सदस्य, ‘ए वेडिंग स्टोरी’ पर जमकर बजी तालियां
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 14 Aug 2024 09:27 AM IST
सार
फिल्म ‘ए वेडिंग स्टोरी’ अपने नाम से पहले शादी पर बनी किसी कॉमेडी फिल्म का सा एहसास देती है लेकिन सिनेमा में दर्शकों को चौंकाने की जो परंपरा इन दिनों विश्व सिनेमा में हॉरर को लेकर चल रही है, उस पर ये फिल्म काफी चौकस बताई जा रही है।
शुभो शेखर भट्टाचार्जी की लिखी फिल्म ‘ए वेडिंग स्टोरी’ की रिलीज डेट जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, फिल्म के बारे में जानने के लिए लोग काफी उत्सुक हो रही है। फिल्म की पूरी कहानी चूंकि इसके निर्माताओं ने अब तक बहुत ही गोपनीय रखी है लिहाजा इसके बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं रही है। लेकिन, फिल्म को रिलीज से पहले जैसे ही सेंसर सर्टिफिकेट के लिए भेजा गया, इसे देखने के बाद फिल्म को मिली पहली प्रतिक्रिया बाहर आ चुकी है।
2 of 5
सेंसर बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सेंसर बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक फिल्म ‘ए वेडिंग स्टोरी’ को बीते हफ्ते सेंसर सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है। फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिला है और इसकी अवधि है करीब एक घंटा 48 मिनट। फिल्म की चुस्त पटकथा और गरुण पुराण के एक प्रसंग से खाद पानी पाती फिल्म की कहानी बहुत ही अतरंगी किस्म की है और सेंसर बोर्ड की परीक्षण समिति (एग्जामिनिंग कमेटी) के सदस्यों ने इसे बिना किसी कट्स के पारित कर दिया है। फिल्म में कुछ बदलाव समिति ने सुझाए थे, जिन्हें फिल्म के निर्माताओं ने मान लिया है।
फिल्म ‘ए वेडिंग स्टोरी’ अपने नाम से पहले शादी पर बनी किसी कॉमेडी फिल्म का सा एहसास देती है लेकिन सिनेमा में दर्शकों को चौंकाने की जो परंपरा इन दिनों विश्व सिनेमा में हॉरर को लेकर चल रही है, उस पर ये फिल्म काफी चौकस बताई जा रही है। सेंसर बोर्ड के सदस्यों ने फिल्म को देखने के बाद न सिर्फ इसकी खूब तारीफ की, बल्कि बताते हैं कि खुश होकर इसके लिए खूब तालियां भी बजाईं। फिल्म की कहानी के बारे में भी जानकारी मिली है लेकिन अभी उसके बारे में कुछ भी लिखना फिल्म देखने वाले दर्शकों का मजा किरकिरा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषि कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘ए वेडिंग स्टोरी’ का निर्देशन अभिनव पारीक ने किया है जो चर्चित फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के सहायक बताए जाते हैं। बीते साल उनकी एक फिल्म ‘सब मोह माया है’ बतौर निर्देशक रिलीज हो चुकी है। वहीं फिल्म के लेखक और निर्माता शुभो शेखर भट्टाचार्जी का बांग्ला और हिंदी सिनेमा में बड़ा नाम रहा है। वह इसके पहले ‘दो दूनी चार’, ‘मिथ्या’ और ‘दोसर’ जैसी बेहद चर्चित फिल्मों की मेकिंग से जुड़े रहे हैं।
30 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘ए वेडिंग स्टोरी’ के सितारों में वैभव तत्वावादी, मुक्ति मोहन, मोनिका चौधरी, अक्षय आनंद आदि शामिल हैं। फिल्म को सेंसर ट्रायल के दौरान मिली तारीफ और बिना किसी दिक्कत के इसे सेंसर सर्टिफिकेट मिल जाने के बाद अब इसका प्रचार प्रसार भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म में सुप्रतिम भोल की सिनेमैटोग्राफी और सुकांत पाणिग्रही की प्रोडक्शन डिजाइन की भी तारीफ हुई है। फिल्म की अधिकतर शूटिंग उत्तराखंड में देहरादून और आसपास के इलाकों में की गई बताई जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।