हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों की रामसे ब्रदर्स से लेकर भाखरी ब्रदर्स तक लंबी परंपरा रही है। इन फिल्मों के भूत कब्रों से निकलते रहे और क्रॉस से डरते रहे। तंत्र विद्या को लेकर भी हॉरर फिल्में खूब बनी हैं लेकिन सीधे पुराणों के कथन से निकली कोई हॉरर फिल्म हिंदी सिनेमा में पहली बार बनी है। लेखक शुभो शेखर भट्टाचार्जी की फिल्म ‘ए वेडिंग स्टोरी’ पंचक काल के उन दृष्टांतों पर आधारित है, जिनसे जुड़ी घटनाओं से इंटरनेट भरा पड़ा है। ये कहानी है एक खास अशुभ समय में होने वाले निधन के बाद सनातन संस्कृति में वर्णित विधाओं को न मानने की।
A Wedding Story: इस हॉरर मूवी का सीधे गरुड़ पुराण से कनेक्शन, देखिए हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमदार अभिनेता वैभव तत्वावादी ने फिल्म ‘ए वेडिंग स्टोरी’ के कलाकारों का नेतृत्व करने का जिम्मा संभाला है। उनके साथ नृत्यांगना मुक्ति मोहन भी नजर आएंगी जो इस फिल्म को बड़े परदे पर अपना डेब्यू मानती हैं। वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ में वाहवाही पाने वाले लक्षवीर सिंह सरन पर भी इस फिल्म में सबकी निगाहें टिकी हैं। इनके अलावा मोनिका चौधरी व पीलू विद्यार्थी ने भी फिल्म में अहम किरदार किए हैं। फिल्म ‘ए वेडिंग स्टोरी’ से अरसे बाद अभिनेता अक्षय आनंद भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में बड़े परदे पर दिखने वाले हैं।
फिल्म का करीब पांच मिनट का ट्रेलर अपने आप में हैरान करने वाला है। इतना लंबा ट्रेलर हिंदी सिनेमा में इसके पहले किसी ने शायद ही जारी किया हो। ट्रेड विशेषज्ञ इसे किसी हिंदी का सबसे लंबा ट्रेलर मान रहे हैं। ट्रेलर में ही पांच मिनट की फिल्म दिखा देने के बारे में इसके निर्देशक अभिनव पारीक कहते हैं, ‘ये अपनी कहानी पर हमारा भरोसा है। फिल्म के टीजर को बहुत उत्साहवर्धक प्रतिक्रियाएं मिली हैं और फिल्म के इस पांच मिनट के कट को देखकर शायद ही ऐसा कोई हो जिसे सिहरन न महसूस हुई हो।’
IC 814: विमान इतने नीचे उड़ रहा था कि मैं होर्डिंग पढ़ सकता था, पायलट देवी शरण की सिहरा देने वाली दास्तां
फिल्म के निर्माताओं में से एक और फिल्म के लेखक शुभो शेखर भट्टाचार्जी इसके पहले अमिताभ बच्चन के साथ ‘द लास्ट लीयर’, ऋषि कपूर के साथ फिल्म ‘दो दूनी चार’ और बांग्ला में ‘दोसर’ जैसी महत्वपूर्ण फिल्में बना चुके हैं। वह कहते हैं, ‘फिल्म ‘ए वेडिंग स्टोरी’ का विचार ही अपने आप में मेरे लिए बहुत रोचक रहा। मैंने जब इसके बाद गरुड़ पुराण पढ़ा और इंटरनेट पर एक ही परिवार में होने वाली पांच मौतों के अनगिनत किस्से पढ़े तो मुझे समझ आया कि इस कहानी को कितना जरूरी है। जन्म के समय तो हम सब सटीक समय याद रखते हैं लेकिन मृत्यु का समय भी कितना परिवर्तनकारी है, ये इस फिल्म को देखकर दर्शकों को समझ आएगा।’
Ayesha Takia: फेस सर्जरी और ट्रोलिंग की तनातनी में फंसीं आयशा टाकिया, इंस्टाग्राम पर वापसी कर अब दिया जवाब
फिल्म के हीरो वैभव तत्वावादी को उनकी मराठी सिनेमा में बनी कद्दावर अभिनेता छवि के चलते खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में वह यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘महाराज’ में भी नजर आए। अब वह बड़े परदे पर किसी कमर्शियल हिंदी फिल्म के हीरो बने हैं। वह कहते हैं, ‘फिल्म ‘ए वेडिंग स्टोरी’ की पूरी कास्ट इसके निर्माता-लेखक शुभो दा और निर्देशक अभिनव पारीक ने चुन चुनकर इकट्ठा की है। मेरा किरदार फिल्म में बहुत ही मानसिक तनाव से गुजर रहा होता है क्योंकि ये कहानी मेरे किरदार की शादी की ही है। और, इस शादी के बीच ही सब कुछ बदल जाता है।’