कोई ऐसा मंजर हो, जहां अपनी जिंदगी के साथ-साथ सैंकड़ों अन्य लोगों की जिंदगी बचाने की जिम्मेदारी हो। मुल्क से बाहर की सीमा हो और करोड़ों लोगों की उम्मीदें हों। ऐसे किसी दृश्य में भयानक रस स्थान ले लेता है और उसके साथ चले आते हैं करुण और रौद्र रस। लेकिन, जब बात वतन की हो तो वीर रस सबसे आगे चला आता है और ऐसे ही चला आया था साल 1999 में, जब हिंदुस्तानी विमान को हाईजैक कर लिया गया था। कंधार प्लेन हाईजैक घटना ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। उस उड़ान के अपहरणकांड पर वेब सीरीज 'आईसी 814 द कंधार हाइजैक' आ रही है। तब विमान के सारथी थे पालयट देवी शरण। क्या था वह खौफनाक मंजर, देवी शरण बताते हैं...
IC 814: विमान इतने नीचे उड़ रहा था कि मैं होर्डिंग पढ़ सकता था, पायलट देवी शरण की सिहरा देने वाली दास्तां
Netflix Series IC 814- The Kandahar Hijack: Captain Devi Sharan still remembers the fearful day of 1999
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैप्टन देवी शरण को आज भी साल 1999 का वो खौफनाक दिन जस का तस याद है। उनका कहना है कि विमान की कमान संभालते हुए वे सड़क पर लगे होर्डिंग्स बखूबी पढ़ पा रहे थे। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बन रही सीरीज 'आईसी 814 द कंधार हाइजैक' में देवी शरण की भूमिका एक्टर विजय वर्मा अदा कर रहे हैं। सीरीज का ट्रेलर सामने आ चुका है और विजय ने देवी शरण के उस समय महसूस किए भावों और मनोस्थिति से दर्शकों को रूबरू कराने की पूरी कोशिश की है।
इस सीरीज की शूटिंग के दौरान विजय वर्मा को कैप्टन शरण से मुलाकात करने का अवसर मिला। शूटिंग के दौरान भी कैप्टन शरण ने अभिनेता को तब के हालात और मंजर बताते हुए कई बारीकियों से रूबरू कराया। इस सीरीज में कैप्टन की भूमिका निभाने के लिए उड़ान भरने की कला का अभ्यास करते वक्त विजय वर्मा को कैप्टन शरण से तब की कई हैरान करने वाली बातें जानने को मिलीं। शरण ने एक्टर को बताया 'विमान उस उड़ान के दौरान काफी नीचे था, इतना कि मैं सड़क पर लगे होर्डिंग्स को पढ़ सकता था, जिससे ऐसा लग रहा था कि विमान किसी भी क्षण दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। लेकिन, मुसीबत की उस घड़ी में मेरे अंदर कुछ ऐसा चल रहा था जो हिम्मत दे रहा था और मैं जान रहा था कि इसे कर सकता हूं'।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा का घटा वजन देखकर फैंस हुए परेशान, यूजर्स बोले- हर बार कैप्शन से होती है पहचान
विजय वर्मा ने कहा, 'कॉकपिट में देवी शरण के साथ बैठना, उन्हें काम करते देखना...इससे मुझे वह नजरिया मिला, जिसकी मुझे सेट पर उसी जादू को वापस लाने की उम्मीद थी'। इस सीरीज की शूटिंग के दौरान विजय वर्मा और देवी शरण के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हुई और यह रिश्ता नई दिल्ली के इंस्टीट्यूशन फॉर एविएटर्स में भी जारी रहा। यहां सीरीज के निर्देशक अनुभव सिन्हा, विजय वर्मा और कैप्टन देवी शरण ने छात्रों के साथ एक सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान हाइजैक की तकनीकी और भावनात्मक जटिलताओं पर चर्चा की गई। छात्रों ने देवी शरण से तकनीकी पहलुओं को लेकर कई सवाल भी किए।
Uorfi Javed: उर्फी जावेद बोलीं- मैं राज करना चाहती हूं, तब तक नहीं रुकूंगी जब तक शाहरुख खान..
यह सीरीज 29 अगस्त को नेटप्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। यह प्लेन हाइजैक घटना भारतीय इतिहास की सबसे भयावह घटना है। 24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी 814 ने नेपाल से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के वक्त रास्ते में इसे हाइजैक कर लिया गया था और सात दिनों तक यात्रियों को बंधक बनाकर रखा गया।
IC 814 Real Story: आखिर क्या हुआ था इंडियन एयरलाइंस की उड़ान के अपहरणकांड में, यहां पढ़िए पूरी कहानी