शरवरी वाघ अब हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकी हैं। खासकर, ये साल उनके लिए काफी शानदार रहा है। उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म में उनका अभिनय और डांस दर्शकों को काफी पसंद आया था। इसके बाद वह जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज' में भी नजर आईं। इसके बाद उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'वेदा' में भी उन्हें काफी सराहना मिली है।
Sharvari Wagh: इस दिन से शुरू होगा 'अल्फा' का दूसरा शेड्यूल, कश्मीर में शूटिंग को लेकर उत्साहित हैं शरवरी वाघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरवरी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद अब धीरे-धीरे बड़ी अभिनेत्रियों की सूची में शामिल होने के लिए कदम बढ़ा चुकी हैं। 'वेदा' में उन्होंने, जिस तरह से जॉन अब्राहम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक्शन किया है, उससे साबित होता है कि वो फिल्मों में महज एक गुड़िया बनने के लिए नहीं आई हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी दावेदारी को और पुख्ता करने में उनकी आगामी फिल्म 'अल्फा' एक मील का पत्थर साबित होने वाली है।
'अल्फा' यशराज बैनर की जासूस यूनिवर्स की अगली कड़ी है। इस एक्शन थ्रिलर में शरवरी मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। हाल में ही बताया गया है कि 'अल्फा' की टीम इसके दूसरे शेड्यूल के लिए कश्मीर जा रही है। फिल्म की शूटिंग 26 अगस्त से कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में होने वाली है। इसे लेकर शरवरी ने उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि वो फिर से अल्फा के सेट पर जाने और कश्मीर में शूटिंग करने का और इंतजार नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह एक बहुत ही रोमांचक शेड्यूल होने वाला है।
इस करोड़पति बिजनेसमैन को डेट कर रहीं कृति? पहली बार रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अभिनेत्री ने आगे कहा कि टीम कुछ समय बाद फिर से मिल रही है, इसलिए वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “जब मैं किसी फिल्म के सेट पर होती हूं, तो मैं कैंडी स्टोर में मौजूद बच्चे की तरह उत्साहित रहती हूं। अल्फा के सेट पर मैं ऊर्जा से भरी हुई होती हूं और हर चीज को अपने अंदर आत्मसात कर खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं। अपने करियर में इतनी जल्दी ऐसा अवसर मिलना वाकई एक आशीर्वाद है। मैं एक ऐसी फ्रैंचाइजी में शामिल होने पर बहुत खुशनसीब महसूस करती हूं, जिसमें हमारे फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार्स भी शामिल हैं।”
'लापता लेडीज' के सेट पर आमिर ने महिला सुरक्षा पर दिया था जोर, प्रतिभा का खुलासा
बताते चलें कि यशराज के स्पाई यूनिवर्स में शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और कियारा आडवाणी भी शामिल हैं। शाहरुख खान की 'पठान' पिछले साल ही रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म में टाइगर सीरीज के अभिनेता सलमान खान भी नजर आए थे। अब इन दिनों इस सीरीज की एक और फिल्म 'वॉर 2' पर काम चल रहा है, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं। इस सूची में अब शरवरी वाघ भी शामिल हो गई हैं।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा का घटा वजन देखकर फैंस हुए परेशान, यूजर्स बोले- हर बार कैप्शन से होती है पहचान