फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sitara Ghattamaneni: अपने पिता महेश बाबू की लोकप्रियता पर बोलीं सितारा, "घर पर वह सिर्फ मेरे पिता हैं"

Sat, 24 Aug 2024 12:36 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 24 Aug 2024 12:36 PM IST
विज्ञापन
SSMB 29 actor Mahesh Babu daughter Sitara Ghattamaneni opened up about his father stardom
सितारा-महेश बाबू- नम्रता - फोटो : इंस्टाग्राम @urstrulymahesh

महेश बाहबू साउथ फिल्मों के एक बड़े सुपरस्टार हैं। दशकों लंबे करियर में उन्होंने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। उनके करोड़ों फैंस हैं, जो उन्हें दिल और जान से प्यार करते हैं। उनकी बेटी सितारा घट्टामनेनी भी उनके नक्शेकदम पर ही चल रही हैं। सितारा ने इतने कम उम्र में ही कई विज्ञापन फिल्मों में काम किया है। हाल में ही उन्होंने अपने पिता के स्टारडम को लेकर बात की है। 

SSMB 29 actor Mahesh Babu daughter Sitara Ghattamaneni opened up about his father stardom
सितारा घट्टामनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम @sitaraghattamaneni

सितारा ने आईड्रीम मीडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस पर बात की। उन्होंने बताया कि वह अपने पिता महेश बाबू को असल जिंदगी में कैसे देखती हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता की स्टारडम से भली-भांति परिचित हैं। पर्दे पर करोड़ो फैंस का दिल जीतने वाले सुपरस्टार, घर पर वह सिर्फ उनके पिता हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं।

SSMB 29 actor Mahesh Babu daughter Sitara Ghattamaneni opened up about his father stardom
नम्रता शिरोड़कर-सितारा-महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम @urstrulymahesh

सितारा ने आगे कहा, “मेरा मतलब है की बहुत से लोग हैं, जो उन्हें एक हीरो के रूप में देखते हैं, लेकिन मेरे लिए ऐसा नहीं है। हां, जब मैं उनकी फिल्में देखूंगी, तो मैं उन्हें एक हीरो की तरह से देखूंगी, लेकिन घर पर, वह सिर्फ और सिर्फ मेरे पिता हैं, बस।” इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पिता की फिल्मों में से अपनी पसंदीदा फिल्म के बारे में भी बताया। सितारा ने कहा कि उन्हें अपने पिता की फिल्म 'खलेजा' काफी ज्यादा पसंद है।
Anees Bazmee: अनीस बज्मी ने अक्षय और सलमान की दिनचर्या पर की बात, बताया- दोनों के साथ काम करके मजा आता है

विज्ञापन
विज्ञापन
SSMB 29 actor Mahesh Babu daughter Sitara Ghattamaneni opened up about his father stardom
सितारा घट्टामनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम @sitaraghattamaneni

इस इंटरव्यू के दौरान सितारा ने अपनी मां नम्रता शिरोडकर को लेकर भी बात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मिस इंडिया की बेटी होने को लेकर भी अपनी पहचान जाहिर की। उन्होंने अपनी मां के मॉडलिंग करियर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “ईमानदारी से कहूं, तो यह बहुत अच्छा है कि उन्होंने इतनी अच्छी मॉडलिंग की। उनका मॉडलिंग करियर बहुत बढ़िया रहा।” बताते चलें कि सितारा अपने माता-पिता के साथ बहुत मजबूत और प्यारा बॉन्ड साझा करती हैं। वह अक्सर अपने माता-पिता के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती हैं। 
Nari Hira Passed Away: फिल्म निर्माता व प्रकाशक नारी हीरा का मुंबई में निधन, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार

विज्ञापन
SSMB 29 actor Mahesh Babu daughter Sitara Ghattamaneni opened up about his father stardom
एसएस राजामौली-महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले महीने ही 20 जुलाई को सितारा के जन्मदिन पर उनके पिता ने एक प्यारा पोस्ट साझा किया था। महेश बाबू ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कई तस्वीरें साझा की थीं। इस दौरान उन्होंने लिखा था, "मेरी नन्ही परी को 12वां जन्मदिन मुबारक, आप जो भी चाहती हैं, वह सब आपका हो। आप एक सितारे की तरह हमेशा चमकती रहें।" बात करें महेश बाबू के वर्क फ्रंट की, तो वह दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली की अगली फिल्म 'एसएसएमबी 29' में काम कर रहे हैं। 
Urfi Javed: इस बॉलीवुड अभिनेता पर है उर्फी का क्रश, बोलीं- उनके सामने मेरी ना बोलती नहीं निकलती है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed