Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Fans shows concerned after seeing Samantha Ruth Prabhu reduced weight users said she is identified by caption
{"_id":"66c985d8467632af3003b305","slug":"fans-shows-concerned-after-seeing-samantha-ruth-prabhu-reduced-weight-users-said-she-is-identified-by-caption-2024-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samantha Ruth Prabhu: सामंथा का घटा वजन देखकर फैंस हुए परेशान, यूजर्स बोले- हर बार कैप्शन से होती है पहचान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा का घटा वजन देखकर फैंस हुए परेशान, यूजर्स बोले- हर बार कैप्शन से होती है पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:34 PM IST
सार
मायोसिटिस से पीड़ित होने के बाद से ही दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर हैं। उनके अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिटनेस से जुड़ी चीजों और खानपान की अच्छी आदतों के बारे में बात करते हुए देखा जाता है। हाल ही में, सामंथा एक कार्यक्रम में नजर आईं और उनका बदला हुआ लुक देखकर उनके प्रशंसक चिंतित हो गए है।
मायोसिटिस से पीड़ित होने के बाद से ही दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर हैं। उनके अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिटनेस से जुड़ी चीजों और खानपान की अच्छी आदतों के बारे में बात करते हुए देखा जाता है। हाल ही में, सामंथा एक कार्यक्रम में नजर आईं और उनका बदला हुआ लुक देखकर उनके प्रशंसक चिंतित हो गए है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर सामंथा का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वो काफी पतली नजर आ रही हैं। सामंथा ने एक फैशन इवेंट में हिस्सा लिया था, जिसमें वो ब्लैक क्रॉप टॉप पहनकर आई थीं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनका वजन काफी कम दिखाई दे रहा है और उनके फैंस इस बदलाव से परेशान नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा कि क्या ये सामंथा ही हैं? इस प्लेटफॉर्म पर जब भी कोई उनकी फोटो साझा करता है तो सामंथा हर दफा एक अलग ही इंसान की तरह नजर आती है। एक अन्य यूजर ने अभिनेत्री के वजन घटने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें यह बदलाव सही नहीं लग रहा है। क्या सामंथा ठीक हैं?
एक यूजर तो सामंथा को पहचान ही नहीं पाया। उसने कमेंट कर लिखा कि सामंथा का चेहरा हर वक्त बदलता रहता है। हमेशा कैप्शन से पता चलता है कि ये सामंथा ही है। मालूम हो कि साल 2022 में सांमथा ने मायोसिटिस से पीड़ित होने के बाद कामकाज से दूरी बना ली थी। मायोसिटिस एक ऑटोइम्यून बीमारी है।
सामंथा जल्द ही अभिनय की दुनिया में वापसी करती हुई दिखाई देंगी। उन्हें 'सिटाडेल: हनी बनी' वेब सीरीज में देखा जाएगा, जो 'सिटाडेल' सीरीज का भारतीय संस्करण है। इसमें वरुण धवन भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसका निर्देशन राज और डीके ने किया है, जो इससे पहले मनोज बाजपेयी अभिनीत 'द फैमिली मैन' भी बना चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।