फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AA Films: ‘बाहुबली’ कंपनी ने फिर थामा साउथ सिनेमा का परचम, इस साल की ये मेगा बजट फिल्में करेगी हिंदी में रिलीज

Tue, 16 Apr 2024 05:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 16 Apr 2024 05:50 PM IST
सार


 

विज्ञापन
AA Films acquired Hindi language distribution rights for four south movies including Pushpa 2 and Devara
पुष्पा 2, देवरा - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण सिनेमा की कई दमदार फिल्में इस साल रिलीज की कतार में हैं। हिंदी पट्टी में इनके वितरण का दायित्व अनिल थडानी की कंपनी एए फिल्म्स पूरा करेगी। यह फिल्में हैं- अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2', राम चरण की 'गेम चेंजर', 'प्रभास' की 'कल्कि' और जूनियर एनटीआर की 'देवरा'। इन फिल्मों के भारत में वितरण का जिम्मा एए फिल्म्स पूरा करेगी।

AA Films acquired Hindi language distribution rights for four south movies including Pushpa 2 and Devara
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया

यह सभी फिल्में मूल रूप से तेलुगु भाषा में बनी हैं। लेकिन, इन्हें दुनियाभर में रिलीज किया जाना है। ये पैन इंडिया फिल्म हिंदी के अलावा कई भारतीय भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेंगी। हिंदी में इन फिल्मों को अनिल थडानी की एए फिल्म्स वितरित करेगी। 

AA Films acquired Hindi language distribution rights for four south movies including Pushpa 2 and Devara
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : सोशल मीडिया

पैन इंडिया शब्द आमतौर पर चार दक्षिण भारतीय भाषाओं - तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में बनी उन फिल्मों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें हिंदी और अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाता है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ये फिल्में रिलीज होती हैं। 
Salman Khan Firing: सलमान को मारने के लिए आरोपियों ने उनके घर के बाहर चलाईं गोलियां, कोर्ट में पुलिस का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
AA Films acquired Hindi language distribution rights for four south movies including Pushpa 2 and Devara
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया

मणिरत्नम की तमिल भाषा की फिल्में 'रोजा' (1992) और 'बॉम्बे' (1995) अपने हिंदी भाषा में डब संस्करणों के साथ देशभर में हिट रहीं। हाल के वर्षों में देखें तो तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्म 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' 'आरआरआर', 'केचीएफ-चैप्टर 1', 'केजीएफ-चैप्टर 2', 'कांतारा', 'सलार' और 'द गोट लाइफ' के नाम इसमें शामिल हैं। इन फिल्मों में से बाहुबली, केजीएफ और कांतारा के हिंदी संस्करणों का वितरण एए फिल्म्स ने किया। 
Bhool Bhulaiya 3: ‘भूल भुलैया 3’ में डांस का महामुकाबला! माधुरी दीक्षित और विद्या बालन होंगी आमने-सामने

विज्ञापन
AA Films acquired Hindi language distribution rights for four south movies including Pushpa 2 and Devara
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया

अब इस वर्ष के लिए इस कंपनी ने जिन फिल्मों के वितरण की जिम्मेदारी ली है, उनकी रिलीज से पहले ही जबर्दस्त चर्चा है। दुनियाभर के दर्शकों की निगाहें इन फिल्मों पर टिकी हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि पुष्पा से लेकर देवरा तक, सभी चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली हैं। 
Kannappa Movie: अक्षय कुमार के साथ इस किरदार में दिखेंगे साउथ सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन को भी मिला दमदार रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed