{"_id":"683c2285a83abde8bf03c201","slug":"aamir-khan-last-film-mahabharat-says-after-this-i-do-not-need-to-do-anything-2025-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: क्या इंडस्ट्री को बाय कह देंगे आमिर? भव्य होगी आखिरी फिल्म; बोले- इसके बाद कुछ करने की जरूरत नहींं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aamir Khan: क्या इंडस्ट्री को बाय कह देंगे आमिर? भव्य होगी आखिरी फिल्म; बोले- इसके बाद कुछ करने की जरूरत नहींं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 01 Jun 2025 03:21 PM IST
सार
Aamir Khan On Mahabharat: आमिर खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि शायद 'महाभारत' के बाद मुझे ऐसा लगे कि मुझे और कुछ करने की जरूरत नहीं। इस वाक्य के कई मतलब निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारें जमीन पर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'लाल सिंह चड्ढा' के ठंडे स्वागत के बाद फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आमिर खान ने एक इंटरव्यू में ऐसी बात कही है, जिससे लगता है कि वह जल्द ही इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाले हैं।
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : यूट्यूब
अपने जूते पहने हुए मरेंगे आमिर
आमिर खान ने अपनी आखिरी फिल्म के बारे में संकेत दिया है। आमिर खान लंबे समय से 'महाभारत' बनाने की अपनी इच्छा के बारे में बात करते रहे हैं। अब उन्होंने कहा है कि यह महाकाव्य नाटक उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है। उन्होंने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा 'मुझे उम्मीद है कि मैं अपने जूते पहने हुए मरूंगा...'
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : यूट्यूब
महाभारत के बाद कुछ और करने की जरूरत नहीं
राज शमानी से बातचीत में आमिर खान ने 'महाभारत' को स्क्रीन पर लाने के बारे में आमिर ने कहा 'यह कई परतों वाला है, इसमें भावनाएं हैं, इसका पैमाना है कि दुनिया में जो कुछ भी आपको मिलता है वह आपको महाभारत में मिलेगा।
मुझे उम्मीद है कि मैं अपने जूते पहने हुए मर जाऊंगा, मैं यही एक चीज सोच सकता हूं। शायद इसके बाद मुझे लगेगा कि मुझे कुछ और करने की जरूरत नहीं है।'
महाभारत के हो सकते हैं कई पार्ट
इससे पहले हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत में आमिर खान ने 'महाभारत' के लिए अपने नजिए के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था 'यह मेरी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षाओं में से एक है। हम देखेंगे कि हमें किस भूमिका के लिए कौन सही लगता है। मुझे नहीं लगता कि आप एक फिल्म में 'महाभारत' को बता सकते हैं, इसलिए इसके कई पार्ट हो सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर के पास हैं ये फिल्में
आमिर फिलहाल अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा 'सितारे जमीन पर' की तैयारी कर रहे हैं। वह लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित रजनीकांत की 'कुली' में भी नजर आएंगे। वह राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित सनी देओल की पीरियड-ड्रामा 'लाहौर 1947' का भी निर्माण कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।