सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' से पहले देखें आमिर खान की ये फिल्में, कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती हैं कहानियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 27 May 2025 09:35 AM IST
सार

Aamir Khan Motivation Movies: आमिर खान जल्द ही फिल्म 'सितारे जमीन पर' लेकर आ रहे हैं। फिल्म प्रेरणादायक है। ऐसे में हम आपको आमिर खान की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनसे हमें प्रेरणा मिलती है। 

विज्ञापन
Aamir Khan Motivation Movies Sitaare Zameen Par Taare Zameen Par Dangal Secret Super Star 3 Idiots
आमिर खान की फिल्में - फोटो : यूट्यूब

आमिर खान एक बार फिर अपनी बेहतरीन फिल्म 'सितारे जमीन पर' से बड़े पर्दे पर हंगामा मचाने वाले हैं। यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आमिर एक कोच बने हैं। वह दिव्यांग बच्चों को बास्केटबॉल सिखाते हैं। यह फिल्म प्रेरणा से भरी है। आमिर ने इससे पहले भी कई फिल्में बनाई हैं जिनसे लोगों को प्रेरणा मिलती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Aamir Khan Motivation Movies Sitaare Zameen Par Taare Zameen Par Dangal Secret Super Star 3 Idiots
सीक्रेट सुपरस्टार - फोटो : सोशल मीडिया

सीक्रेट सुपरस्टार
फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक ऐसी बच्ची की कहानी दिखाई गई है, जो बहुत अच्छी गायिका होती है लेकिन उसे मौका नहीं मिलता है। जब लड़की को गाने का मौका मिलता है, तो लोग उसकी आवाज के दीवाने हो जाते हैं। फिल्म में आमिर खान के अलावा जायरा वसीम ने अहम रोल अदा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Motivation Movies Sitaare Zameen Par Taare Zameen Par Dangal Secret Super Star 3 Idiots
दंगल - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

दंगल
यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें आमिर खान ने पिता के साथ एक कोच का किरदार निभाया है। फिल्म में दो पहलवानों की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म पहलवान गीता फोगाट और बबीता फोगाट पर आधारित है। फिल्म से हमें ये शिक्षा मिलती है कि लड़की हो या लड़का, अगर मेहनत करें तो सभी कामयाब हो सकते हैं। फिल्म को देश और विदेश हर जगह सराहा गया।
यह खबर भी पढ़ें: Kareena Kapoor: शाहरुख और अमिताभ को तो अच्छा अभिनेता मानती हैं करीना कपूर, सलमान को लेकर कही ये बात

Aamir Khan Motivation Movies Sitaare Zameen Par Taare Zameen Par Dangal Secret Super Star 3 Idiots
3 इडियट्स - फोटो : यूट्यूब

3 इडियट्स
3 इडियट्स फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि जिस काम को करने में आपका मन लगे आप वही काम करें। अगर आप अपने मन का काम नहीं करेंगे तो उसमें आपको नाकामी मिलेगी। फिल्म में आमिर खान के अलावा आर माधवन और शर्मन जोशी ने अहम रोल अदा किया है।

विज्ञापन
Aamir Khan Motivation Movies Sitaare Zameen Par Taare Zameen Par Dangal Secret Super Star 3 Idiots
तारे जमीन पर - फोटो : सोशल मीडिया

तारे जमीन पर
'तारे जमीन पर' साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई गई है जो पढ़ने लिखने में कमजोर होता है लेकिन वह आर्ट में बहुत अच्छा होता है। आमिर खान ने फिल्म में एक अध्यापक की भूमिका निभाई है। फिल्म हमें ये प्रेरणा देती है कि हर बच्चा अलग है इसलिए उसके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed