सब्सक्राइब करें

Mission Impossible 8 Box Office: 100 करोड़ी क्लब से चंद कदम दूर 'मिशन इंपॉसिबल 8', जानिए 10वें दिन की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 May 2025 09:41 PM IST
सार

Mission Impossible 8 Day 10 Box Office: टॉम क्रूज की फिल्म  'मिशन इंपॉसिबल 8' की भारत में रिलीज को आज 10 दिन पूरे हो गए हैं। जानते हैं फिल्म ने आज सोमवार को कितने कमाए?

विज्ञापन
Mission Impossible The Final Reckoning Day 10 Box Office Collection: Tom Cruise hollywood movie
मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की बहुचर्चित फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ भारतीय सिनेमाघरों में लगी है। यह फिल्म दर्शकों का प्यार बटोर रही है। कई बॉलीवुड फिल्मों के सामने भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। कल रविवार की छु्ट्टी का इस फिल्म ने भरपूर फायदा लिया। जानते हैं आज सोमवार को फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है? 

Trending Videos
Mission Impossible The Final Reckoning Day 10 Box Office Collection: Tom Cruise hollywood movie
मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : यूट्यूब

पहले सप्ताह किया इतना कलेक्शन
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ भारतीय सिनेमाघरों में 17 मई को रिलीज हुई थी। आज सोमवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिए हैं। अब तक की कमाई शानदार रही है। इस फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिर पहले सप्ताह में  54.4  करोड़ रुपये का कारोबार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mission Impossible The Final Reckoning Day 10 Box Office Collection: Tom Cruise hollywood movie
फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' में टाॅम क्रूज - फोटो : एक्स (ट्विटर)

वीकएंड में की धुआंधार कमाई
वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी। मगर, वीकएंड में शनिवार और रविवार को 'मिशन इंपॉसिबल 8' ने फिर जबर्दस्त कमाई कर डाली। शनिवार को फिल्म ने सात करोड़ रुपये कमाए, वहीं कल रविवार को 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Mission Impossible The Final Reckoning Day 10 Box Office Collection: Tom Cruise hollywood movie
मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोमवार को कमाई में भारी गिरावट

आज दूसरे सोमवार को कल के मुकाबले फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, संभव है कि वीकडे के कारण ऐसा हुआ है। आज 10वें दिन इस फिल्म ने 1.94 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 74.49 करोड़ रुपये हो गया है।

Kesari Veer Box Office: चौथे दिन कैसा रहा 'केसरी वीर' का कलेक्शन, जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Mission Impossible The Final Reckoning Day 10 Box Office Collection: Tom Cruise hollywood movie
'मिशन इंपॉसिबल 8' - फोटो : सोशल मीडिया

100 करोड़ी बन पाएगी फिल्म?

'मिशन इंपॉसिबल 8' 100 करोड़ी क्लब से कुछ कदम ही दूर है। अगर फिल्म इस गति से भी कमाई करना जारी रखती है तो अगले वीकएंड तक शतक जड़ सकती है। 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' 2025 की अमेरिकी एक्शन जासूसी फिल्म है, जिसका निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है। फिल्म की कहानी एरिक जेंड्रेसन और क्रिस्टोफर ने साथ में लिखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed