{"_id":"683465b7ebe55197c6093dbc","slug":"sunny-leone-work-in-a-hollywood-film-shooting-pictures-went-viral-2025-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Leone: सनी लियोनी ने हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग की पूरी, एक्ट्रेस के किरदार की तस्वीरें हुईं वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sunny Leone: सनी लियोनी ने हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग की पूरी, एक्ट्रेस के किरदार की तस्वीरें हुईं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 26 May 2025 06:33 PM IST
सार
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने भी अब हॉलीवुड की राह पकड़ ली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी डेब्यू हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग पूरी की है। शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिसमें सनी लियोनी के किरदार की भी झलक मिल रही है।
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@sunnyleone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सनी लियोनी साल 2012 में बॉलीवुड फिल्म ‘जिस्म 2’ में बोल्ड सीन्स देकर चर्चा में आईं। इसके बाद वह कई हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में दिखीं। सनी लियोनी ने कुछ फिल्मों में एक्टिंग की तो किसी में आइटम डांस करके लाइमलाइट में बनी रही हैं। जल्द ही वह हॉलीवुड में भी डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में सनी लियोनी ने अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
2 of 5
सनी लियोनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करते हुए
- फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
ग्लैमरस किरदार नहीं निभा रहीं
सोशल मीडिया पर सनी लियोनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उनमें वह एक आर्मी ऑफिसर के रोल में दिख रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी बताया गया है कि वह एक अमेरिकी सैनिक का रोल वह फिल्म में निभाएंगी, जो संयुक्त राष्ट्र शांति से जुड़ी है। फिल्म में सनी लियोनी का किरदार काफी संजीदा बताया गया है क्योंकि यह एक युद्ध पर आधारित फिल्म है।
3 of 5
सनी लियोनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करते हुए
- फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
एक्शन करेंगी सनी लियोनी
अपनी हॉलीवुड फिल्म में सनी लियोनी एक्शन करती दिखेंगी। सोशल मीडिया पर सनी लियोनी की हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग की जो तस्वीरें वायरल हैं, उसमें एक्शन की झलक मिल रही है। सनी लियोनी के हाथों में गन नजर आ रही है, एक सीन में वह कंट्रोल रूम में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@sunnyleone
बॉलीवुड-साउथ की फिल्मों में भी आएंगी नजर
सनी लियोनी सिर्फ हॉलीवुड नहीं कर रही हैं, वह हिंदी और साउथ की फिल्मों में भी जल्द नजर आएंगी। इस साल वह ‘बैडएस रवि कुमार’ में कैमियो करती दिखीं। जल्द ही दो मलयालम फिल्म ‘रंगीला’ और ‘शेरो’ में नजर आएंगी। इसके अलावा ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ में वह एक स्पेशल आइटम नंबर करेंगी।
टीवी पर भी किया है काम
सनी लियोनी सिर्फ फिल्मों में भी एक्टिव नहीं हैं, वह टीवी पर भी रियालिटी शोज होस्ट कर चुकी हैं। एमटीवी डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला एक्स 5’ की एक्ट्रेस जज रह चुकी हैं। इसके अलावा कई म्यूजिक एल्बम भी वह कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।