फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: 'हम इंसानी और जज्बाती तौर पर जुड़े हैं', तलाक के बाद किरण के साथ काम करने के सवालों पर बोले आमिर

Mon, 05 Feb 2024 06:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 Feb 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Reaction to question working with Kiran Rao After divorce says We are like a family
आमिर खान, किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम

रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान ने किरण राव का हाथ थामा। दोनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में रहे और इनका एक बेटा है-आजाद। हालांकि, वर्ष 2021 में आमिर और किरण की राहें जुदा हो गईं। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। भले ही किरण और मिस्टर परफेक्शनिस्ट अब शादीशुदा जिंदगी में नहीं हैं, लेकिन साथ में काम कर रहे हैं। बीते दिनों जब आमिर और रीना की बेटी आयरा की शादी हुई तब भी किरण राव मौजूद रहीं। हाल ही में जब आमिर खान से पूछा गया कि तलाक के बाद वे किरण के साथ कैसे काम कर पा रहे हैं तो उन्होंने काफी शानदार जवाब दिया। 

Aamir Khan Reaction to question working with Kiran Rao After divorce says We are like a family
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इवेंट के दौरान आमिर खान से तलाक के बाद किरण राव के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया। इस पर आमिर ने मजाक में कहा, 'ये कोई डॉक्टर ने कहा है कि अगर तलाक हो जाता है तो आप फौरन दुश्मन हो जाते हैं'? आमिर खान ने आगे कहा कि वे खुद को खुशकिस्मत समझते हैं कि किरण राव उनकी जिंदगी में आईं और उनका जीवन सफर काफी शानदार रहा।

Aamir Khan Reaction to question working with Kiran Rao After divorce says We are like a family
आमिर खान-किरण राव-जुनैद खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान ने कहा, 'हमने व्यक्तिगत और पेशेवर तौर पर बहुत सी चीजें बनाई हैं और हम भविष्य में भी साथ काम करेंगे। हम इंसानी और जज्बाती तौर पर जुड़े हुए हैं और हमेशा रहेंगे। हम एक परिवार की तरह हैं'। एक्टर ने आगे कहा कि किरण राव और वे एक साथ काम करने को एंजॉय करते हैं। वहीं आमिर खान के बयान पर किरण राव ने कहा कि उन्हें एक साथ और एक-दूसरे के साथ काम करने में मजा आता है। इस पर आमिर ने प्रतिक्रिया देते हुए मजाक में कहा कि किरण उन्हें दो-तीन बार डांटती भी हैं और यह मजेदार है।
Abhishek Bachchan:अभिषेक के लिए कामयाबी की डगर आखिर क्यों रही इतनी कठिन? आड़े आया स्टार परिवार से ताल्लुक!

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Reaction to question working with Kiran Rao After divorce says We are like a family
आमिर खान, किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम

एक इंटरव्यू के दौरान किरण राव ने कहा था कि वे अपने आगामी प्रोजेक्ट 'लापाता लेडीज' की तैयारी में जुटी हैं। किरण राव ने खुलासा किया कि इस फिल्म के लिए आमिर खान ने भी ऑडिशन दिया था और काम करने की इच्छा जताई थी। हालांकि, फिर दोनों के बीच बातचीत हुई और आखिर में मनोहर का रोल रवि किशन के हिस्से आया।  
Parineeti Raghav: 'पत्नी हमेशा सही', परिणीति से असहमति होने पर राघव की प्रतिक्रिया, ऐसे सुलझाते हैं झगड़ा

विज्ञापन
Aamir Khan Reaction to question working with Kiran Rao After divorce says We are like a family
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

जनवरी में आयरा और नूपुर की शादी का जब पंजीकरण हुआ तब किरण राव भी मौजूद रहीं। इसके अलावा जब उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयरा की शादी हुई, तब भी किरण ने हर फंक्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हालांकि, वे रिसेप्शन में शामिल नहीं हो सकी थीं। इसकी वजह आमिर ने स्पष्ट की थी और कहा था कि किरण की ताबीयत खराब है, इसलिए वे नहीं आ सकी हैं।
Bollywood: इन अभिनेताओं की जिंदगी में दो बार हुई प्यार की एंट्री, बगैर तलाक दिए रचाई दूसरी शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed