फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sitaare Zameen Par Trailer: टिंगू बास्केट बॉल कोच बने आमिर, 10 तूफानी बच्चों के साथ मस्ती-मजाक में देंगे संदेश

Tue, 13 May 2025 08:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 13 May 2025 08:30 PM IST
सार

Sitaare Zameen Par Trailer Out: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर काफी मजेदार है। आमिर खान अपनी बेहतरीन अदाकारी से एक बार फिर लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par Trailer released
सितारे जमीन पर - फोटो : AamirKhanTalkies
Sitaare Zameen Par Trailer Out: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में आमिर खान बॉस्केटबॉल कोच बने हैं। वह 10 बच्चों को खेल सिखा रहे हैं। आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज का दर्शकों को काफी समय से बेसब्री से इंतजार है। आज सुबह ही फिल्म मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का ऐलान किया था।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)


Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par Trailer released
सितारे जमीन पर - फोटो : AamirKhanTalkies
ट्रेलर में क्या है?
'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर साढ़े तीन मिनट का है।। ट्रेलर की शुरुआत बॉस्केटबॉल के खेल से होती है। आमिर खान 10 दिव्यांग बच्चों को बॉस्केटबॉल सिखाते हुए नजर आते हैं।
दरअसल, आमिर खान नशा करके गाड़ी चलाते हैं। इसके बाद उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है। अदालत उन्हें सजा के तौर पर दिव्यांग बच्चों को तीन महीने तक बॉस्केटबॉल सिखाने की सजा देती है। इसके बाद आमिर खान बच्चों को बास्केटबॉल सिखाते हैं। चूंकि ये बच्चे दिव्यांग हैं इसलिए उन्हें खेल सिखाने में काफी दिक्कत होती है।
Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par Trailer released
सितारे जमीन पर - फोटो : AamirKhanTalkies
10 नए लड़के कर रहे डेब्यू
ट्रेलर में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके साथ जेनेलिया डिसूजा हैं। ट्रेलर में दोनों का प्यार दिखाया गया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि फिल्म से 10 नए लड़के एक्टिंग करते नजर आएंगे। ये सभी दिव्यांग लड़कों की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में डॉली अहलूवालिया हैं जो आमिर खान की मां बनी हैं। इसके अलावा गुरपाल सिंह अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par Trailer released
सितारे जमीन पर - फोटो : AamirKhanTalkies
फिल्म के बारे में
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' साल 2007 की फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। फिल्म के निर्देशक आर एस प्रसन्ना हैं। फिल्म 'सितारे जमीन पर' का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित के साथ रवि भगचंदका ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed