Cannes Film Festival 2025: भारत की ये पांच फिल्में कान में बढ़ाएंगी शान, कहानी से लेकर कास्ट तक जानें सबकुछ
Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारत की ओर से 5 फिल्में दिखाई जाएंगी जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिंदी सिनेमा की विविधता को दर्शाने जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'होमबाउंड' (Homebound)
‘मसान’ जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर नीरज घेवाण की फीचर फिल्म 'होमबाउंड' इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा रही है। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की जोड़ी वाली इस फिल्म में दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो पुलिस में भर्ती होने की चाहत लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती और उम्मीदें दोनों दरकने लगती हैं। करण जौहर के बैनर तले बनी इस फिल्म में विशाल जेठवा भी प्रमुख भूमिका में हैं। 'अनसर्टेन रिगार्ड' श्रेणी में चयनित यह फिल्म जिंदगी के कड़वे सच को सामने लाती है। ‘अनसर्टेन रिगार्ड’ कान फिल्म फेस्टिवल में एक श्रेणी है जो नए और अलग-अलग सिनेमा को बढ़ावा देती है। यह श्रेणी उन फिल्मों को मान्यता देती है जो पारंपरिक सिनेमाई मानदंडों से हटकर और नए विषयों को दर्शकों के सामने उजागर करती है।
‘अरनयेर दिन रात्रि’ (Aranyer Din Ratri)
सत्यजीत रे की 1970 में बनी क्लासिक बंगाली फिल्म ‘अरनयेर दिन रात्रि’ को इस बार कान में दिखाया जा रहा है। यह कहानी चार दोस्तों की है जो जंगल की ओर एक एडवेंचर के लिए निकलते हैं लेकिन यह सफर उनकी पूरी जिंदगी बदल देता है। शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल और अपर्णा सेन जैसे कलाकारों के अभिनय से सजी यह फिल्म समय की कसौटी पर आज भी खरी उतरती है।
‘चरक’ (Charak)
शिलादित्य मौलिक द्वारा निर्देशित और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्मित यह फिल्म बंगाल के पारंपरिक चरक पूजा और उससे जुड़े अंधविश्वासों, खासकर खुद को जलाने और चोट पहुंचाने जैसे भयावह दृश्य को उजागर करती है। ‘चरक’ एक बोल्ड और जरूरी विषय को छूती है। यह फिल्म एक सोशल मैसेज देकर जाती है और यह सवाल उठाती है कि कब तक आस्था के नाम पर मानवता का बलिदान होता रहेगा।
'तन्वी द ग्रेट' (Tanvi The Great)
23 साल बाद निर्देशन में लौटे अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' इस साल मार्चे डू फिल्म सेक्शन में दिखाई जा रही है। शुभांगी दत्त इस फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू कर रही हैं। साथ ही बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी और करण टैकर जैसे अनुभवी कलाकार फिल्म में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम इयान ग्लेन की मौजूदगी इस फिल्म को इंटरनेशनल टच देती है। फिल्म एक यंग सिंगर के सफर को दर्शाती है जो तमाम मुश्किलों को पार करते हुए खुद की आवाज तलाशती है।