फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raid 2 Day 12 Box Office: 150 करोड़ी क्लब की तरफ तेजी से बढ़ी 'रेड 2', दूसरे सोमवार को कर डाली इतनी कमाई

Mon, 12 May 2025 09:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 12 May 2025 09:41 PM IST
सार

Raid 2 Day 12 Box Office Collection: बॉलीवुड के मिस्टर भरोसेमंद अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। पहले सप्ताह इसने शानदार कमाई की। दूसरे सप्ताह भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। जानते हैं आज कितने कमाए?

विज्ञापन
Raid 2 Day 12 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Riteish Deshmukh Amit Sial Movie second Monday earning
फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : साभार-@imdb.com/

अजय देवगन ने फिल्म 'रेड 2' से बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी की है। साल 2025 की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'आजाद' ने भले उन्हें जोर का झटका दिया। दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आई। उससे पहले भी उनकी फिल्में असर नहीं छोड़ पाईं। मगर, 'रेड 2' ने ऐसा कमाल किया है कि हर तरफ तारीफें हो रही हैं। यह फिल्म 100 करोड़ी क्लब में एंट्री ले चुकी है। जानते हैं आज सोमवार को 12वें दिन कैसा प्रदर्शन किया?

Raid 2 Day 12 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Riteish Deshmukh Amit Sial Movie second Monday earning
फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

पहले सप्ताह ही पा लिया हिट का टैग
फिल्म 'रेड 2' दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और इसकी झमाझम कमाई जारी है। फिल्म ने पहले दिन 19.25  करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी। पहले सप्ताह 95.75 करोड़ रुपये कमाए। नौवें दिन पांच करोड़ रुपये की कमाई के साथ 100 करोड़ी क्लब में प्रवेश पा लिया। फिल्म ने पहले ही सप्ताह हिट का टैग भी हासिल कर लिया।

Raid 2 Day 12 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Riteish Deshmukh Amit Sial Movie second Monday earning
फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

दूसरे सोमवार भी नोटों की झमाझम बरसात
इसके बाद 10वें दिन शनिवार को 8.25 और कल रविवार को 11वें दिन फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये की शानदार बढ़ दर्ज की। आज दूसरे सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन वीकडे को देखते हुए यह आंकड़ा भी कम जादुई नहीं। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज 12वें दिन 'रेड 2' ने 3.58 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगी एंटरटेनमेंट की भरपूर खुराक, रिलीज होंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Raid 2 Day 12 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Riteish Deshmukh Amit Sial Movie second Monday earning
रेड 2 - फोटो : X

लागत से दोगुने से अधिक कर डाली कमाई
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 124.33 करोड़ रुपये हो चुका है। जो इसकी लागत से दोगुने से भी ज्यादा है। 'रेड 2' का बजट 50-60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस सप्ताह भी फिल्म की शानदार कमाई जारी रहेगी, इसकी उम्मीद है, क्योंकि मुकाबले में कोई ऐसी फिल्म नहीं है जिसका असर पड़े।

Amit Sial: 'जितना इरफान भाई को मिला, उतना मुझे मिल जाए तो मैं तो ढोल नगाड़े, ताशे बजाने लगूं', बोले अमित सियाल

विज्ञापन
Raid 2 Day 12 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Riteish Deshmukh Amit Sial Movie second Monday earning
फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

जल्द बनेगी 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिट 
फिल्म 'रेड 2' विक्की कौशल की 'छावा' के बाद इस साल की दूसरी हिट बनने वाली है। 'छावा' के बाद फिलहाल अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' दूसरे नंबर पर है, जिसने 131 करोड़ रुपये कमाए। इस रिकॉर्ड को 'रेड 2' जल्द तोड़ देगी। फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर, रितेश देशमुख, अमित सियाल, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और श्रुति पांडे जैसे कलाकार भी हैं। यह साल 2018 में आई 'रेड' का सीक्वल है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed