आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ आज रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। एक ओर जहां ये फिल्म आमिर खान के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर जेनेलिया के करियर के लिए भी ये फिल्म एक अहम कड़ी साबित हो सकती है। क्योंकि अगर जेनेलिया के करियर को देखें तो उनके खाते में कोई बड़ी हिट नहीं है। वहीं जेनेलिया के खाते में उतनी फिल्में भी नहीं हैं, जितना उनको इंडस्ट्री में वक्त हो चुका है। ऐसे में ‘सितारे जमीन पर’ से जेनेलिया को काफी उम्मीदें हैं। देखना ये है कि क्या ‘सितारे जमीन पर’ से जेनेलिया के करियर को रफ्तार मिलेगी या नहीं। जानते हैं जेनेलिया की पिछली फिल्मों का क्या रहा हाल।
Genelia D'Souza: ‘सितारे जमीन पर’ से चमकेगा जेनेलिया का करियर, खत्म होगी बड़ी हिट की तलाश?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Fri, 20 Jun 2025 06:25 PM IST
सार
Genelia D'Souza In Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ से जेनेलिया डिसूजा को काफी उम्मीदें हैं। अब देखना ये है कि क्या इस फिल्म से जेनेलिया के करियर को रफ्तार मिलेगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन