Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
South Indian Movies Based on Corruption Kuberaa Virumandi Ramana Republic Battery Ka Pae Ranasingam
{"_id":"685556f597a9398284020d97","slug":"south-indian-movies-based-on-corruption-kuberaa-virumandi-ramana-republic-battery-ka-pae-ranasingam-2025-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Corruption: 'बैट्री' से लेकर 'जय भीम' तक, भ्रष्टाचार के खिलाफ बनी हैं ये फिल्में, लोगों को पसंद आई कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Corruption: 'बैट्री' से लेकर 'जय भीम' तक, भ्रष्टाचार के खिलाफ बनी हैं ये फिल्में, लोगों को पसंद आई कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 20 Jun 2025 06:11 PM IST
सार
South Indian Movies Based on Corruption: फिल्म 'कुबेर' की दर्शक खूब तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको साउथ की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें भ्रष्टाचार दिखाया गया है।
विज्ञापन
1 of 6
जय भीम, बैट्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज यानी शुक्रवार को धनुष की अदाकारी वाली फिल्म 'कुबेर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस फिल्म में भ्रष्टाचार की कहानी दिखाई है। ऐसे में हम आपको साउथ की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसमें भ्रष्टाचार दिखाया गया है।
2 of 6
बैट्री
- फोटो : सोशल मीडिया
बैट्री
फिल्म 'बैटरी' साल 2022 में रिलीज हुई थी। यह तमिल भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में मेडिकल भ्रष्टाचार को दिखाया गया है। फिल्म में दवाओं और डॉक्टरों की धांधली दिखाई गई है। इसमें सेनगुट्टुवन और अम्मू अभिरामी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण 2019 में मणि भारती, एक पूर्व पत्रकार के निर्देशन में शुरू हुआ था। फिल्म को काफी सराहा गया।
3 of 6
जय भीम
- फोटो : सोशल मीडिया
जय भीम
टी जे गनानावेल के निर्देशन में बनी फिल्म 'जय भीम' साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक ऐसे महिला की कहानी दिखाई गई है जिसके पति को पुलिस गलत इल्जाम में जान से मार देती है। फिल्म में पुलिस की बर्बरता और जाति के आधार पर भेदभाव दिखाया गया है। फिल्म में सूर्या ने अहम किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
का पे राणासिंगम
- फोटो : सोशल मीडिया
का पे राणासिंगम
'का पे राणासिंगम' तमिल फिल्म है। साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में एक ऐसी गरीब महिला की कहानी दिखाई गई है जो अपने मृत पति के शव को दुबई से वापस लाना चाहती है। इसके लिए उसे बहुत संघर्ष करना पड़ता है। फिल्म में राजनीतिक एजेंडा और भ्रष्टाचार दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन पी वीरुमांडी ने किया था।
रिपब्लिक
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'रिपब्लिक' भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार को दिखाती है। यह फिल्म तेलुगु राजनीतिक ड्रामा है। फिल्म में अभिराम नाम के आईएएस अधिकारी की कहानी दिखाई गई है। वह भ्रष्टाचार को खत्म करके एक स्वच्छ प्रशासन लागू करने की कोशिश करता है। फिल्म का निर्देशन देव कत्ता ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।