Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
When Monsoon Season Was Shown in Bollywood Movies Taal Wake Up Sid Ms India Barsaat Mohra Guru Raincoat
{"_id":"68547be66ab71d3baf0fb3bb","slug":"when-monsoon-season-was-shown-in-bollywood-movies-taal-wake-up-sid-ms-india-barsaat-mohra-guru-raincoat-2025-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monsoon Season: जब फिल्मों में दिखा मानसून का सीजन, गानाें के जरिए प्यार के रंग से सराबोर हुआ बड़ा पर्दा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Monsoon Season: जब फिल्मों में दिखा मानसून का सीजन, गानाें के जरिए प्यार के रंग से सराबोर हुआ बड़ा पर्दा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 20 Jun 2025 05:51 PM IST
सार
बाॅलीवुड फिल्मों में बरसात को, बारिश की फुहरों को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया जाता है। कई यादगार गीत बारिश पर या बारिश में फिल्माए गए हैं। खासकर बड़े पर्दे पर रोमांस और बारिश का नाता काफी पुराना है।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्मों में बारिश के मौसम संग दिखा रोमांस
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बारिश के मौसम ने दस्तक दे दी है। रिमझिम गिरती बूंदें हमारे मन को खुश कर रही हैं। बारिश के मौसम में कुछ फिल्मों के खास सीन्स और गीत भी जेहन में उभरने लगते हैं। बारिश पर लिखे गए गीत गुनगुनाने का मन होता है। हम आपको मानसून के इस खूसबूरत मौसम में ऐसी ही कुछ यादगार फिल्मों और गीतों के बारे में बता रहे हैं।
2 of 6
मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मिस्टर इंडिया
साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ अपनी कहानी के लिए मशहूर है। मगर इस फिल्म में श्रीदेवी पर एक गाना ‘काटे नहीं कटते दिन ये रात’ बारिश के सीक्वेंस में फिल्माया गया था। जितनी यादगार यह फिल्म थी, उतना ही बेहतरीन यह गाना भी था। इस गाने के दर्शक आज भी कायल हैं। फिल्म काे शेखर कपूर ने निर्देशित किया था।
3 of 6
फिल्म 'गुरु' के एक सीन में ऐश्वर्या
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
गुरु
साल 2007 में रिलीज हुई मणिरत्नम निर्देशित फिल्म ‘गुरु’ में ऐश्वर्या राय पर ‘बरसो रे मेघा बरसो…’ गाना फिल्माया गया था। यह भी बारिश के मौसम में सुना जाने वाला सबसे मशहूर गाना है। इस गाने में ऐश्वर्या राय एक गांव की लड़की के रोल में नजर आती हैं, जो बारिश के मौसम का भरपूर मजा ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म 'मोहरा' के गाने में रवीना टंडन और अक्षय कुमार
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मोहरा
फिल्म ‘मोहरा(1994)’ जरूर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। मगर इस फिल्म में रवीना टंडन पर फिल्माया गया गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ काफी फेमस हुआ। इस गाने में रवीना टंडन का डांस, अक्षय कुमार के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शक भूले नहीं है। फिल्म को राजीव राय ने निर्देशित किया था।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'वेक अप सिड' का बरसात में फिल्माया गया सीन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वेक अप सिड
रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘वेक अप सिड(2009)’ एक अलग तरह की रोमांटिक फिल्म थी। इस फिल्म में कोंकणा सेन के साथ रणबीर कपूर की जोड़ी बनी। फिल्म में बरसात के मौसम को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है। हीरो-हीरोइन का समंदर किनारे बरसात के मौसम में मिलना, गले लगाना फिल्म में रोमांस को और बढ़ा देता है। इस फिल्म का एक गीत ‘इकतारा’ भी काफी मशहूर हुआ था। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।