बॉलीवुड अभिनेत्रियां अकसर अपने मां-बाप के जन्मदिन पर उनकी फोटो शेयर करती हैं और उनके बारे में कुछ अच्छा लिखती हैं। शिल्पा शेट्टी ने भी कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने अपनी मां सुनन्दा शेट्टी के जन्मदिन पर उनकी वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने बेहतरीन पोस्ट भी लिखी है।
Shilpa Shetty: मां के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने लिखी खूबसूरत पोस्ट, इन सेलेब्स ने किया कमेंट
Shilpa Shetty Mother Birthday: शिल्पा शेट्टी ने अपनी मां के जन्मदिन पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर की है जिसमें दिल छू लेने वाली बात लिखी है। इस पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी ने मां के साथ शेयर कीं तस्वीरें
शिल्पा शोट्टी ने जो वीडियो शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी मां के साथ तस्वीरें देखकर लगता है कि उनकी मां के साथ बहुत अच्छी बनती है। वीडियो में नजर आ रहा है कि शिल्पा शेट्टी कई बार अपनी मां के साथ बाहर घूमने गई हैं। वहां उन्होंने उनके साथ तस्वीरें ली हैं। वीडियो में उनकी बहन शमिता शेट्टी और उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)
शिल्पा ने मां के लिए लिखी पोस्ट
शिल्पा शेट्टी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मां। आपकी गोद मेरी सबसे अच्छी जगह है। आपकी दुआओं, बिना शर्त प्यार और खुशी के लिए शुक्रिया। आपके आशीर्वाद से मैं तरक्की कर रही हूं। आज और हर दिन मैं प्रार्थना करती हूं कि आपकी सेहत अच्छी रहे। आप ज्यादा आइसक्रीम और आम खाएं। मैं आपको इतना प्यार करती हूं कि आप सोच भी नहीं सकती।'
शिल्पा शेट्टी ने तस्वीरें शेयर करते हुए इसमें म्यूजिक भी लगाया है।
यह खबर भी पढ़ें: Karishma Kapoor: जब करिश्मा कपूर से टूट गया था अभिषेक बच्चन का रिश्ता, अमिताभ ने बताया कहां बिगड़ी बात
फराह, भाग्यश्री और सोफी ने किया कमेंट
शिल्पा की पोस्ट पर कई सेलेब कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर ने उनकी इसलिए तारीफ की है कि उनका, उनकी मां के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। कोरियोग्राफर फराह खान ने शिल्पा की पोस्ट पर लिखा 'शेट्टी परिवार में सबसे खूबसूरत औरत को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' भाग्यश्री ने लिखा 'जन्मदिन की शुभकामनाएं आंटी।' सोफी चौधरी ने लिखा 'जन्मदिन की शुभकामनाएं आंटी। बहुत सारा प्यार।'
शिल्पा ने मनाया जन्मदिन
आपको बता दें कि आठ जून को शिल्पा शेट्टी ने अपना जन्मदिन मनाया था। वह अपने पति के साथ क्रोएशिया में पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने अपने जन्मदिन मनाने की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। शिल्पा के साथ उनके बेटे विआन, बेटी समीशा और बहन शमिता शेट्टी थी।