फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: लगान में अपने रोल के लिए मूंछ रखना चाहते थे आमिर खान, निर्देशक ने मना किया तो कोई चारा नहीं रहा

Sun, 08 Sep 2024 10:44 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 10:44 AM IST
सार

आमिर खान के करियर की सबसे खास फिल्मों की सूची बनाई जाए तो उसमें 'लगान' जरूर शामिल होगी। साल 2001 में आई इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और आज लोग भी इसके डायलॉग 'तीन गुना लगान देना पड़ेगा' को जहां-तहां अपनी बातें में इस्तेमाल करते रहते हैं। आमिर खान इस फिल्म में अपने लुक को लेकर काफी चिंतित थे। हाल ही में, एक वीडियो के जरिए इस बात का पता चला है।
 
विज्ञापन
Aamir Khan tried so many moustache for his look for Lagaan but director Ashutosh Gowariker refused the idea
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक पुराना वीडियो साझा किया गया है। इसमें आमिर खान अपने चेहरे पर अलग-अलग तरह की मूंछें लगाते दिख रहे हैं। दरअसल, वो अपने चेहरे के हिसाब देख रहे थे कि कौन-सी मूंछ सही रहेगी। आमिर निर्देशक आशुतोष को अलग-अलग तरह की मूंछें दिखाते रहते थे। 

Aamir Khan tried so many moustache for his look for Lagaan but director Ashutosh Gowariker refused the idea
लगान - फोटो : इंस्टाग्राम @agppl

जब आमिर कहते हैं कि आखिर उनका किरदार क्लीन-शेव लुक के साथ कैसे न्याय कर पाएगा तो इससे उनकी चिंता जाहिर होती है। आमिर खान को शेविंग करने के बाद एक नई मूंछ लगाते हुए भी देखा जा सकता है, जिसे वो फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को दिखाने जाते हैं। खुद आशुतोष को भी वीडियो में ये कहते हुए सुना जा सकता है कि वो अपनी मूंछों या ऐसा कहें कि मूंछों की कमी को लेकर काफी चिंतित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan tried so many moustache for his look for Lagaan but director Ashutosh Gowariker refused the idea
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions

इस पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में आशुतोष ने आमिर को उनके किरदार के लिए मूंछें रखने के विचार को खारिज कर दिया था। इस पोस्ट का कैप्शन भी काफी मजेदार है। कैप्शन में आमिर खान का एक डायलॉग लिखा गया है, "तो क्या कर सकते थे, था कोई चारा?'

Badshah: 'लुटेरा' फिल्म देख डिप्रेशन में आ गए थे बादशाह, साझा किया पहले पैनिक अटैक का अनुभव

विज्ञापन
Aamir Khan tried so many moustache for his look for Lagaan but director Ashutosh Gowariker refused the idea
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness

भारतीय सिनेमा के लिए 'लगान' इसलिए भी खास है, क्योंकि इसे सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। फिल्म में ग्रेसी सिंह, दयाशंकर पांडे, प्रदीप सिंह रावत, यशपाल शर्मा, आदित्य लखिया, अखिलेंद्र मिश्रा और रघुबीर यादव समेत कई कलाकारों ने काम किया था। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया था।

Allu Arjun: पत्नी स्नेहा रेड्डी संग गणपति को घर लाए अल्लू अर्जुन, गणेश चतुर्थी पर किया बप्पा का भव्य स्वागत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed