आनंद एल राय बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक में से एक हैं। अपने निर्देशन क्षमता से आनंद ने दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाई। उनके निर्देशन में बनी फिल्में हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आती है। 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' जैसी फिल्में इसका स्पष्ट उदाहरण है। फिलहाल आनंद एल राय अपनी रोमांस-ड्रामा सीरीज के साथ ओटीटी पर डेब्यू को तैयार हैं, जिसे लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक साक्षात्कार में आनंद ने अपने ओटीटी डेब्यू और अपनी फिल्म 'जीरो' में को लेकर भी बात की। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को भी साझा किया।
Shah Rukh Khan: 'जीरो' के बजट को लेकर शाहरुख से हो गई थी आनंद एल राय की भिड़ंत, फिर ऐसे बनी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षात्कार में आनंद ने बताया कि उनका ओटीटी डेब्यू प्रोजेक्ट एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें दर्शकों को सस्पेंस और थ्रिलर भी देखने को मिलेगा। आनंद ने कहा, 'मैं दर्शकों के लिए कुछ खास और अनोखा बनाना चाहता हूं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो शानदार संस्पेश और थ्रिलर सीरीज बना रहे हैं, लेकिन मैं कुछ अलग करना चाह रहा हूं'।
साक्षात्कार में आनंद अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बहुत कुछ बताने से बचते नजर आए, लेकिन उन्होंने यह दावा किया कि इस सीरीज में रोमांस और ड्रामा का शानदार कॉकटेल देखने को मिलेगा, जिससे दर्शकों में हर एपिसोड के साथ उत्सुकता बढ़ती जाएगी। इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज के अलावा आनंद साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ भी एक फिल्म 'तेरे इश्क में' बना रहे हैं। आनंद इससे पहले धनुष के साथ 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
साक्षात्कार में आनंद ने शाहरुख खान स्टारर अपनी फिल्म 'जीरो' को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि 'जीरो' के बजट को लेकर उनकी और शाहरुख खान की लड़ाई हो गई थी। हालांकि, ये दोस्ताना झगड़ा था। आनंद ने कहा, 'शाहरुख एक राजा हैं और मैं सोचूंगा की फिल्म के लिए जरूरत से ज्यादा पैसा क्यों लगाया जाए?
Vijay: विजय ने तमिलनाडु सरकार से CAA लागू न करने का किया आग्रह, कानून को बताया 'अस्वीकार्य'
फिल्म की शूटिंग के दौरान हर शॉट को पांच बार फिल्माया जाना था, ताकि अच्छे से अच्छे सीन रिकॉर्ड किए जा सके। हर सीन को बार-बार रिकॉर्ड किए जाने से इसका निर्माण एक साथ कई फिल्मों को तैयार करने जैसा हो गया था, जिससे रेड चिलीज प्रोडक्शन के लिए यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट बन गया। इसके बावजूद शाहरुख ने मुझे आश्वस्त करते हुए इस फिल्म की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली, उनका यह जुनून देखकर मैं हैरान था।
Arbaaz Khan: नेपोटिज्म को लेकर अरबाज ने दिया बड़ा बयान, बोले- किसी को नहीं मिलता पहचान से काम