{"_id":"675e0710a2736be2de018fa7","slug":"aashika-bhatia-birthday-special-know-about-her-career-personal-life-net-worth-social-media-followers-2024-12-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aashika Bhatia Birthday: कौन हैं आशिका भाटिया? फिल्मी करियर, पर्सनल लाइफ से लेकर नेट वर्थ तक; जानें सबकुछ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aashika Bhatia Birthday: कौन हैं आशिका भाटिया? फिल्मी करियर, पर्सनल लाइफ से लेकर नेट वर्थ तक; जानें सबकुछ
Sun, 15 Dec 2024 10:50 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:50 AM IST
सार
अभिनेत्री आशिका भाटिया आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस मौके पर उनसे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को जानते हैं।
विज्ञापन
आशिका भाटिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशिका भाटिया टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। आज वह अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री का जन्म 15 दिसम्बर 1999 को सूरत, गुजरात में हुआ। अभिनेत्री को सोनी टीवी के शो 'परवरिश- कुछ खट्टी कुछ मीठी' में गुणवंत कौर अहलूवालिया के लिए पहचाना जाता है। वह सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में उनकी छोटी बहन का भी किरदार निभा चुकी हैं। आशिका अभिनेत्री के साथ-साथ एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी हैं। आइए अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं।
आशिका भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @_aashikabhatia_
आशिका भाटिया का करियर
आशिका के करियर की शुरुआत ‘मीरा’ नाम के शो से हुई थी। उन्होंने इंडस्ट्री में एक बाल कलाकार के रूप में कदम रखा। उन्होंने 9 साल की उम्र में डेब्यू किया था। अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने स्कूल भी छोड़ दिया। आशिका ने लगभग 12 किलो वजन कम करते हुए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन भी किया है।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर श्रीलीला ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हर कोई उनके लिए चिंतित था

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का भी रही हिस्सा
आशिका भाटिया ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने इस शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर एंट्री ली थी। उन्होंने अपने बेबाक बोल और सिंपल गेम से फैंस का दिल जीत लिया था।
आशिका भाटिया ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने इस शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर एंट्री ली थी। उन्होंने अपने बेबाक बोल और सिंपल गेम से फैंस का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आशिका भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @_aashikabhatia_
अलग हो गए आशिका के माता-पिता
गुजरात के सूरत में जन्मी आशिका के पिता राकेश भाटिया एक बिजनेसमैन थे। उनकी मां मीनू भाटिया एक सैलून चलाती हैं। हालांकि, अभिनेत्री के माता पिता अलग हो गए थे और वह अपनी मां के साथ रहती हैं। आशिका के पिता का निधन 25 नवंबर 2024 को हो गया।

आशिका भाटिया के सोशल मीडिया फॉलोअर्स और नेट वर्थ
आशिका भाटिया अभिनेत्री के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आशिका के नेट वर्थ की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 14 करोड़ रुपये है।
Year Ender 2024: 2024 में इन विवादों ने हिला दिया टीवी जगत, कोई शो से निकाला गया तो किसी पर हुआ मानहानी का केस