{"_id":"629890993609014b1a5fd0e9","slug":"aashram-web-series-famous-dialogues-of-bhopa-swami-from-mx-player-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aashram 3: ‘आश्रम’ के इन धांसू डायलॉग ने दिलाई भोपा स्वामी को शोहरत, पढ़कर आप भी कहेंगे ‘जपनाम’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aashram 3: ‘आश्रम’ के इन धांसू डायलॉग ने दिलाई भोपा स्वामी को शोहरत, पढ़कर आप भी कहेंगे ‘जपनाम’
बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' का तीसरा पार्ट 3 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा। इस सीरीज में बॉबी देओल ने काशीपुर वाले बाबा निराला का किरदार निभाया है। इस सीरीज में भोपा स्वामी की भूमिका में नजर आने वाले चंदन रॉय सान्याल ने भी अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। 'आश्रम' के दो सीजन में दमदार काम करने के बाद चंदन तीसरे सीजन में भी नजर आएंगे। इस सीरीज के दोनों पार्ट में चंदन रॉय सान्याल के कई शानदार डायलॉग हैं। आइए आपको उन डायलॉग के बारे में बताते हैं।
2 of 4
चंदन रॉय सान्याल
- फोटो : सोशल मीडिया
जपनाम: 'आश्रम' का पहला पार्ट आने के बाद से ही 'जपनाम' दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। इस सीरीज में इस शब्द का बार-बार इस्तेमाल किया गया है और तीसरे सीजन में भी 'जपनाम' सुनाई देने वाला है। खास बात ये है कि अब 'आश्रम' के फैंस के बीच भी इस शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई बार लोग अपनी बातचीत के दौरान 'हाय' और 'हैलो' की जगह 'जपनाम' ही कह रहे हैं।
3 of 4
भोपा स्वामी के किरदार में चंदन रॉय सान्याल
- फोटो : सोशल मीडिया
जपनाम के अलावा, इस सीरीज में भोपा स्वामी यानी चंदन रॉय सान्याल का एक और शानदार डायलॉग काफी पसंद किया गया था। उन्होंने सीरीज के एक एपिसोड में कहा था, 'आजकल राजाओं की नहीं हमारी चलती है...हमारी।' अभिनेता का यह वन लाइनर दर्शकों के बीच बहुत हिट रहा है। इसके अलावा, भोपा स्वामी का डायलॉग 'एक बार जो आश्रम आया, तो यू-टर्न तो न है कोई' भी लोगों के बीच काफी पसंद किया गया था। इन डायलॉग की तरह ही 'आश्रम 3' में भी अभिनेता धांसू डायलॉग बोलते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आश्रम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज 'आश्रम' की बात करें तो इसमें बॉबी देओल एक बार फिर 'बाबा निराला' के किरदार में नजर आएंगे। उनके अलावा, सीरीज में त्रिधा चौधरी, चंदन रॉय, दर्शन कुमार और ईशा गुप्ता जैसे स्टार्स अभिनय करते हुए नजर आएंगे। वहीं, सीजन 3 में ईशा गुप्ता की एंट्री हो रही हैं, जो अपनी बोल्डनेस से हर किसी को हैरान कर देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।