अभिनेता अदिवि शेष की फिल्म 'मेजर' 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म 26/11 की घटना पर आधारित है, जिसमें अभिनेता मेजर संदीप उन्नीकृष्णन का किरदार निभाया है। अभिनेता अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म की कई जगह पर स्क्रीमिंग भी रखी गई। अब तक जिन्होंने भी इस फिल्म को देखा है, उन लोगों ने फिल्म के साथ-साथ अदिवि शेष की एक्टिंग की खूब तारीफ की। वहीं, अब अभिनेता का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें ब्लैक कैट कमांडो की तरफ से खास मेडल मिला है।
Major: ‘मेजर’ के लिए अदिवि शेष को मिला ब्लैक कैट कमांडो से स्पेशल मेडल, अभिनेता बोले- 'ऑस्कर से भी ज्यादा खास'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में मुंबई में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां पर 312 कमांडो ने अपनी फैमिली के साथ इस फिल्म को देखा। यह स्क्रीनिंग अदिवि के लिए बेहद खास थी, क्योंकि इस फिल्म में शानदार प्रदर्शन के लिए ब्लैक कैट कमांडो की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। इस स्क्रीनिंग के बाद अभिनेता ने बताया कि उन्हें ब्लैक कैट कमांडो की ओर से यह मेडल दिया। अभिनेता ने कहा, 'हमने मुंबई में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी जहा 312 कमांडो और उनकी फैमिली ने हमारी फिल्म को देखा। जब फिल्म खत्म हुई तो पूरी तरह सन्नाटा छा गया, उन्होंने मुझे अपने मुख्यालय आने के लिए कहा और जब मैं वहां पहुंचा तो उन्होंने मुझे ब्लैक कैट कमांडो की ओर से यह मेडल दिया। मेरे लिए ये मैडल ऑस्कर से भी ज्यादा मायने रखता है। इसलिए मेरा मानना है कि मेजर के साथ हमारे पास एक विजेता है।'
क्या है फिल्म की कहानी
यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक है। बता दें कि मुंबई हमले में आतंकियों से लड़ते हुए सेना के जवान मेजर संदीप शहीद हो गए थे। इस फिल्म से लोगों को उनके साहस और पराक्रम के बारे में जानने को मिलेगा। फिल्म में मेजर के बचपन, प्रेम कहानी और देश के लिए जान न्यौछावर करने का जज्बा देखने को मिलेगा।
3 जून को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
फिल्म 'मेजर' के साथ-साथ सिनेमाघरों में 3 जून को दो दिग्गज कलाकार कमल हासन की 'विक्रम' और अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' भी रिलीज होने जा रही है। इस वजह से तीन जून को बॉक्स ऑफिस पर कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। हालांकि यह हमेशा देखा गया है कि जब भी बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराती हैं तो नुकसान दोनों को ही उठाना पड़ता है।